एन आलिगरी विथ वीनस ऍड क्यूपिड by Agnolo Bronzino - c. 1545 - 146,1cm X 116,2cm एन आलिगरी विथ वीनस ऍड क्यूपिड by Agnolo Bronzino - c. 1545 - 146,1cm X 116,2cm

एन आलिगरी विथ वीनस ऍड क्यूपिड

तैलिय चित्रकारी लकडी पे • 146,1cm X 116,2cm
  • Agnolo Bronzino - November 17, 1503 - November 23, 1572 Agnolo Bronzino c. 1545

1540 में, फ्लोरेंस के ड्यूक, सिमो डी मेडिसी ने फ्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम के लिए उपहार के रूप में एक कलाकृति को बनाने का आदेश दिया। यह काम उनके दरबारी चित्रकार, एग्नोलो ब्रोंज़िनो (1503-1572) द्वारा किया गया था, जो की इस कलाकार की उत्कृष्ट कृति बन गई। एन आलिगरी विथ वीनस ऍड क्यूपिड, एक सुंदर कलाकृति है, जो प्रतीकवाद में समृद्ध है। प्रेम और सुंदरता की देवी, वीनस छवि के केंद्र में है। वह नग्न है, और एक सेब पकडी हुई है (पेरिस ने उसे सौंदर्य प्रतियोगिता में यह सेब दिया था)। उनका बेटा, क्यूपिड, प्यार का देवता, उनके स्तन को छूते हुए और उनहे चूमने के लिए तैयार होता है। हालाँकि, ध्यान दें, कि वह उसका तीर छीन रहीं हैं। दाईं ओर, दृश्य में प्लेज़र को दर्शाया गया है, गुलाब के साथ नग्न बच्चा; उसके पीछे, डेसीट है, जिसका सिर लड़की का और शरीर जानवर का है, जो वीनस को एक मधुकोश प्रदान करता है। उनके ऊपर, एक आदमी, टाइम, ऑब्लिवियन को रोकता है, जो एक घूंघट के साथ दृश्य को छुपाने की कोशिश करता है। क्यूपिड के पीछे, जैलसी  है, जोकि चीखने वाला प्राणी पहचाना जाता है , या शायद, सिफिलिस के प्रभाव, एक बीमारी जो 16 वीं शताब्दी में महामारी के रूप में हुई थी। यह एक बेहतरीन चित्र है, जिसमें उत्कृष्ट और कामुक तत्व, मेनरिस्ट चित्रकार की कलाप्रवीणता को बढाता हैं।

- रुत फरेरा

यदि आप वीनस और क्यूपिड को चित्रित करने वाली एक और पेंटिंग देखना चाहते हैं, तो DailyArt मैगज़ीन पर टिटियन द्वारा "सेक्रेड एंड प्रोफेन लव" के बारे में पढ़ें।