सेन नदी पर बोगीवाल by Camille Pissarro - 1870 - 82.2 x 51.4 से. मी. सेन नदी पर बोगीवाल by Camille Pissarro - 1870 - 82.2 x 51.4 से. मी.

सेन नदी पर बोगीवाल

कैनवास पर तेल रंग • 82.2 x 51.4 से. मी.

  • Camille Pissarro - 10 July 1830 - 13 November 1903 Camille Pissarro

    1870

यह चित्र पिस्सारो द्वारा प्रभाववादयों की पहली समूह प्रदशिनी से पहले बनाया गया था, जो 1874 में संघटित हुई थी। चित्र के दाईं ओर, पेड़ों और पहाड़ियो का भारीपन एक पुरानी शैली को दर्शाता है। चित्र के बाईं और स्थित टापू पर पेड़ (क्रोसी टापू), सफेद घर, और सेन नदी का प्रवाह ऐसी शैली में चित्रित है जो प्रभाववादी दृष्टिकोण की सूचना देती है, खास कर प्रकाश और परछाई के प्रभाव का वर्णन्न। बोगीवाल पेरिस के पश्चिम और सेन नदी के बाएं तट पर स्थित एक गाँव है। दूर दिखने वाला पुल, बीचों बीच स्तिथ टापू को विपरीत किनारे क्रोसी गाँव से जोड़ता है।

कामेली पिस्सारो का जन्म 1830 मैं सैंट थॉमस टापू पर हुआ था। यह आकर्षक टापू उनकी चित्रता का एक महत्वपूर्ण प्रेरणा थी जिसके बारे में आप यहाँ और जान सकते हैं।