विशाल लाल ड्रैगन और सूर्य से आच्छादित महिला by William Blake - १८०३ से १८०५  - ४३.७ x ३४.८ सेमी विशाल लाल ड्रैगन और सूर्य से आच्छादित महिला by William Blake - १८०३ से १८०५  - ४३.७ x ३४.८ सेमी

विशाल लाल ड्रैगन और सूर्य से आच्छादित महिला

काली स्याही और वाटरकलर • ४३.७ x ३४.८ सेमी
  • William Blake - November 28, 1757 - August 12, 1827 William Blake १८०३ से १८०५

जब से प्रकाशितवाक्य (बुक ऑफ़ रेवेलेशन) अस्तित्व में आयी है इसने अपने पाठकों को प्रेरित और अचंभित किया है। इसके अर्थ की विवेचना बहुआयामी है, इसकी उत्पत्ति विवादास्पद है और इसका साहित्यिक रूप किसी एक शैली में सीमित नहीं किया जा सकता परन्तु यह निर्विवाद रूप से रहस्यमयी एवं नाटकीय है। अंग्रेजी कलाकार और कवि विलियम ब्लेक (1757-1827) द्वारा रचित इस पेंटिंग में क्लासिकी पुरुष न्यूड एक विशाल, मांसल शैतान का अवतार ले लेता है। वह एक औंधे मुँह लेटी, प्रार्थना करती हुई और स्वर्णिम रौशनी में नहायी हुई महिला पे मंडरा रहा है। वह उस बालक को जन्म देने वाली है जो 'सभी देशों पे एक लौह शलाका से राज करेगा' (रेव. 12:5, राजा जेम्स संस्करण) और विशाल लाल ड्रैगन उस बच्चे को खाना चाहता है। महिला बच जाती है और शैतान (माइकल और उसके देवदूतों से युद्ध करने के बाद) को स्वर्ग से निष्कासित कर दिया जाता है।

प्रकाशितवाक्य का आकर्षण तब से कम नहीं हुआ है। यह संभव है कि आप इस चित्र को सन २००२ की फिल्म रेड ड्रैगन (थॉमस हैरिस के उपन्यास पर आधारित) से पहचानते हों। आप इसे ओमेन फिल्म श्रृंखला से भी जानते होंगे! ब्लेक की छवि विशेष रूप से असाधारण है: यहाँ दर्शायी गया शक्ति का एहसास एवं लय सुस्पष्ट है, एवं हम शैतान का चेहरा नहीं देखते अपितु मृत्यु का सामना करती महिला के हाव भाव देखते हैं, उसकी आँखें स्वर्ग की तरफ उठी हुई हैं और वह मुक्ति की प्रतीक्षा कर रही है। उसकी भयानक मौजूदगी के बावजूद भी यह साफ है कि यहाँ बलशाली शैतान नहीं है।

- सैराह मिल्स 

चित्र के नीचे का अभिलेख कहता है:

"और विशाल लाल ड्रैगन की पूंछ ने स्वर्ग कि सितारों का तिहाई भाग स्वर्ग से उतार कर धरती पर निष्कासित कर दिया था। और वह ड्रैगन उस महिला कि सामने खड़ा था जो एक बच्चे को जन्म देने वाली थी ताकि वह उसके जन्म लेते ही उसका भक्षण कर सके।"

रेव. १२:४, राजा जेम्स संस्करण 

पश्चलेख: ब्लेक द्वारा रचित बाइबिल से संबंधित कृतियां यहाँ देखें।