ऐसटेल्ल मूसों डेगा की तस्वीर by Edgar Degas - १८७२ - 121.92 x 160.02 cm ऐसटेल्ल मूसों डेगा की तस्वीर by Edgar Degas - १८७२ - 121.92 x 160.02 cm

ऐसटेल्ल मूसों डेगा की तस्वीर

वर्णक मधुमोम, मिट्टी, धातु का ढांचा, विभिन्न पदार्थ • 121.92 x 160.02 cm
  • Edgar Degas - 19 July 1834 - 27 September 1917 Edgar Degas १८७२

फिर एक इतवार न्यू ऑरलियंस कला संग्रहालय के संकलन के साथ! लुफ्त उठाएं और हम कल फिर मिलेंगे! :) 

एडगर डेगा इकलौते ऐसे प्रमुख फ्रांसीसी प्रभाववादी कलाकार थे जिन्होंने संयुक्त राज्य अमरीका में सफर कर अमरीकी विषयों पर चित्रकारी की। डेगा फ्रांस में बड़े हुए थे परन्तु उनकी माता क्रियोल समुदाय से थी और न्यू ऑरलियंस में जन्मी थी। वे अक्सर स्वयं को फिस द लूइज़ीओं अर्थात लूइज़ीआना का पुत्र कहते। सन १८७२ में डेगा ने बहुत से घनिष्ट रिश्तेदारों और मित्रों के साथ रहते हुए पतझड़ के पांच महीने न्यू ऑरलियंस में बिताये। जब डेगा वहाँ पहुंचे, उनका सामना अमरीकी गृहयुद्ध के पश्चात, पुनर्निर्माण से झूझते एक शहर से हुआ और उन्होंने उस उत्पात को कई चित्रों में कैद किया। संभवतः उनका अपनी नेत्रहीन भाभी ऐसटेल्ल मूसों डेगा की यह तस्वीर बनाने का एक कारण स्वयं अपनी धुंधलाती आँखों की स्वीकृति हो सकता है। तथापि यह चित्र शहर के फ्रांसीसी-भाषी क्रियोल वासियों की तेज़ी से नष्ट होती जीवनचर्या को भी प्रतीत करता है, जो कि नए अंग्रेज़ी-भाषी 'अमरीकी' उपनिवेशीयों की तरंग से दरकिनार किये जा रहे थे।

उपलेख - एडगर डेगा की सबसे खूबसूरत नृत्य-नाटिका नर्तकीयों को इधर देखें!