द रेड करचीफ by Claude Monet - 1868-1873 - 128.3 x 105.7 cm द रेड करचीफ by Claude Monet - 1868-1873 - 128.3 x 105.7 cm

द रेड करचीफ

आयल ऑन कैनवास • 128.3 x 105.7 cm

  • Claude Monet - 14 November 1840 - 5 December 1926 Claude Monet

    1868-1873

लाल रुमाल वाली महिला हैं कैमिली दोंसेउस - क्लॉड मोनेट की प्रेरणा और पत्नी। 1864-1865 के उत्तरार्ध या शुरुआती वसंत में दोनों की मुलाकात हुई | दुर्भाग्य से, उनके प्रारंभिक जीवन के साथ-साथ दोंसेउस के परिवार के बारे में बहुत अधिक जानकारी खो गई थी, जब 1879 में उनकी दूसरी पत्नी एलिस होशेडिंग मोनेट के आग्रह पर मोनेट ने उनकी मृत्यु के बाद उनके पत्राचार और व्यक्तिगत स्मृतियों को नष्ट कर दिया था। यह ज्ञात है कि दोंसेउस ने मोनेट के लिए मॉडलिंग करना शुरू किया था जब वह एक किशोर बालिका थी और वह एक युवा चित्रकार थे, जो अभी अपनी प्रतिभा के आयामों की खोज कर रहे थे।

मोनेट ने कैमिली के चेहरे को मुश्किल से ही चित्रित किया है: उनकी आँखें और मुंह ब्रश के एक स्ट्रोक से थोड़ा ही अधिक हैं। प्रतीत होता है कि वह गतिवान अवस्था में हैं। वह आ रही है या जा रही है?

हम आज की पेंटिंग के लिए क्लीवलैंड की कला संग्रहालय को धन्यवाद प्रस्तुत करते हैं।

अनुलेख : यहाँ केमिली का एक और चित्र है, जहाँ वह बसंत के दौरान बकाइन की फूलों के नीचे आराम से बैठी हैं।