बिल्ली का दुःस्वप्न  by Louis Wain - १९०७  बिल्ली का दुःस्वप्न  by Louis Wain - १९०७

बिल्ली का दुःस्वप्न

पाषाणलेखन •
  • Louis Wain - 5 August 1860 - 4 July 1939 Louis Wain १९०७

लुइस वेन इंग्लैंड के इतिहास के सबसे लोकप्रिय व्यावसायिक चित्रकारों में से एक थे। १८६० में जन्मे वेन द्वारा चित्रित बिल्लिओं के मनवरूपी निरूपणों ने एडवर्डियन काल की कल्पना को आकर्षित किया और उनके कृत्यों ने हमारे मार्जारीय मित्रों के आकर्षण और लोकप्रियता को अभूतपूर्व उंचाईओं तक पोहोंचाने में सहायता की। वेन से पहले, इंग्लैंड में बिल्लिओं के लिए अवहेलना की भावना थी पर उनके काम ने बिल्लियों को मानवीय बनाया और इस तरह प्रकाशित करने में सहायता की जिससे उन्हें पसंद, सराहा व प्यार तक किया जा सके। 

आज उनके काम में रूचि बनी हुई है लेकिन उनकी विरासत अधिकतर उनके मानसिक स्वस्थ्य के साथ संघर्ष पर आधारित है। भले ही कभी उन्हें आधिकारिक रूप से स्किज़ोफ्रेनिया से ग्रसित नहीं घोषित किया गया किन्तु बहुत लोगों का मानन है की वो इस दशा में थे और कुछ ये तर्क देते हैं की उनकी बाद की ड्रॉइंग्स उनके मानसिक रुग्णता के क्षय को दर्शातीं हैं। 

जब मैं DailyArt के इतालियन, फ्रेंच, पोर्तुगी, स्पेनिश और तुर्किश भाषांतरों को आरम्भ करने के बारे में सोचती हूँ तो मैं इस बेचारी बिल्ली की तरह महसूस करती हूँ। हम उन्हें इसी महीने शुरू करने वाले हैं। :)

अलविदा !

ज़ुज़ान्ना