संगीतकार  by  Caravaggio - 1595 संगीतकार  by  Caravaggio - 1595

संगीतकार

आयल पेंट , कैनवस •
  • Caravaggio - 29 September 1571 - 18 July? 1610 Caravaggio 1595

अब वक़्त है मेरे सबसे मनपसंद कलाकार का - करवाजिओ (Caravaggio)

"संगीतकार" किसी समकालीन संगीत गोष्टी का चित्रण नहीं है , परन्तु  प्रेम और संगीत की संकल्पना का वृष्टान्त है।  आम तौर पर उस दौर में चित्रकार "संगीत" को एक एकांगी स्त्री के रूप चित्रण करते थे।  करवाजिओ  ने इस वृष्टान्त की धारणा  में चित्र को  जानबूझकर उभयभावी  अंदाज़ में दर्शाया है। इस चित्र में काम पुरुष को अंगूरों का उपभोग करते हुए दर्शाया गया है जो की प्रेम का प्रतीतात्मक चित्रण  है।  कला इतिहासकारों में यह सु सहमत विचार है के इस चित्र में दर्शाये गए कोर्नेत्तो (Cornetto ) के संगीतकार खुद कारविजिओ का आत्म चित्र है और यह भी मुमकिन है के चित्र में दर्शित लुटेनिस्ट (Lutenist ) करवाजिओ के साथी मारिओ मार्टीनी है। 

चित्र की हस्तलिपि दर्शाती है के युवा पुरुष मैड्रिगल्स (Madrigals ) का अभ्यास करते हुए  प्रेम का उत्सव मना रहे हैं और लुटेनिस्ट (Lutenist) की आखें नम् है  - जो शायद प्रेम में अनुभव होने वाले आनंद को ना दर्शा कर उसमें लिप्त संताप  का प्रतीतात्मक चित्रण है।  चित्र की अग्रभूमि में वायलिन की उपस्तिथि किसी पांचवे प्रतिभागी और किसी दर्शक की उपस्तिथि की सम्भावना अन्तर्निहित है।   

हम ये जानते हैं की हमारी ऐप कला के बारे में है और हम संगीत के बारे में बात कर रहे हैं ...मैं आपके साथ मेरे चहीते पोलिश  बैंड KAMP  का मेरे चहीते  गीत का वीडियो साँझा कर रही हूँ।  अगर आपको synth -pop पसंद करते हैं तो आपको भी यह गीत पसंद आएगा। Youtube लिंक 

Zuzanna 

पश्च लेख (P.S.) : कारवग्गिओ की "संगीतकार" के बारे में जान्ने के लिए  यहाँ पढ़े