यीशु का जन्म और ईश्वरदूत इसाया और एज़ेकील by Duccio di Buoninsegna - 1308 - 1311 - 870 x 480 सी.मी यीशु का जन्म और ईश्वरदूत इसाया और एज़ेकील by Duccio di Buoninsegna - 1308 - 1311 - 870 x 480 सी.मी

यीशु का जन्म और ईश्वरदूत इसाया और एज़ेकील

चौखट पर टेम्परा • 870 x 480 सी.मी
  • Duccio di Buoninsegna - c. 1255–1260 - c. 1318–1319 Duccio di Buoninsegna 1308 - 1311

प्रिय डेलीआर्ट उपयोगकर्ताओं,

क्रिसमस की शुभकामनाएँ ! :)

आपके साथ और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद :) यदि आप फ्रेंच, इतालवी, पुर्तगाली, स्पेनिश या तुर्की भाषा बोलते हैं, तो एप्लिकेशन को अपडेट करना न भूलें - डेलीआर्ट अब इन भाषाओं में उपलब्ध है। :)

-ज़ूजान्ना

महान मायेस्ता के सामने के वेदी-पीठ से लिया गया यह चित्र क्षैतिज पट्टी पर सिएना कि संरक्षक सन्त, मैरी और उनके साथ फ़रिश्तें और अन्य संतो को दर्शाता हैं l 1308 में एक नियम पत्र के अनुसार सिएना के प्रधान गिरजाघर का विशाल वेदी-पीठ डूचिओ डी बूओनिनसेगना को चित्रित करना था; ऐसा प्रतीत होता हैं कि इस कार्य को पूरा करने के लिए उन्होंने सहायकों कि मदद ली थी l

यीशु का जन्म में डूचिओ ने परम्परागत यूनानी आकृतियों का प्रयोग किया हैं, उद्धरणपूर्व, गुफा, चमकते रंग और बहु-दृश्यों कि रचना l मैरी को पारम्परिक यूनानी तरीके से दर्शाया हैं (वह आकार में दूसरों से बड़ी हैं), उसका बड़ा आकार सिएनावासियों के लिए महत्वपूर्ण था l तिरछी चौखटों पर पूर्व विधान के ईश्वरदूतों को दर्शाया हैं जिनके हातों में ईसा के होने वाले जन्म का दस्तावेज़ हैं l

यूनानी शैली में डूचिओ का विशिष्ट योगदान सुरुचिपूर्ण ढंग से खींची रेखाएं हैं, जो चित्र में बने परदों और पर्वतश्रेणिओं में देखी जा सकती हैं l उनकी हलकी रेखाएं यूनानी शैली के रूखेपन को कम कर देतीं हैं, जैसे मैरी के चेहरे पर संवेदनशीलता और इसाया और एज़ेकील कि व्यक्तिगत विशेषताएं दर्शना, जो उन्हें मानवीय भाव से जोड़तें हैं l

यहाँ आप ललित कला में यीशु के जन्म के सर्वश्रेष्ठ चित्र देख सकतें हैं l