एथलीट्स by Gösta von Hennigs - १९४१ से पहले - १४१ x ११९ से.मी. एथलीट्स by Gösta von Hennigs - १९४१ से पहले - १४१ x ११९ से.मी.

एथलीट्स

ऑइल ऑन कॅनवास • १४१ x ११९ से.मी.
  • Gösta von Hennigs - 1866 - 1941 Gösta von Hennigs १९४१ से पहले

कार्ल गुस्ताफ़ "गोस्टा" अल्बर्ट वॉन हेनिग्स (१८६६ - १९४१) एक स्वीडिश चित्रकार और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे। १८९० में उन्होंने एक आर्किटेक्चर फर्म में काम करना शुरू किया। १८९१ में उन्होंने कलाकारों के संघ के पेंटिंग स्कूल में दाखिला लिया, जहां वे एंडर्स ज़ोर्न के छात्र बने। उनकी शुरुआती कलाकृतियाँ ज़ोर्न से प्रभावित थीं, और बाद में रिचर्ड बर्ग एवं पेर हैसलबर्ग से भी। उन्होंने मुख्य रूप से सड़क के दृश्यों को चित्रित किया था। बाद में, उनकी रुचि मनोरंजन से संबंधित विषयों की ओर बढ़ी। उन्होंने कैबरे के दृश्य, सर्कस एरेनास, रेसकोर्स, जोकर और नर्तकियों को चित्रित किया। उनकी कला में हम जापानी वुडब्लॉक प्रिंट और इंप्रेशनवाद का प्रभाव देख सकते हैं। एडगर डेगस उनके गति चित्रण के प्रेरणा स्त्रोत थे।

'एथलीट्स' केटलबेल उठाने की प्रतियोगिता को दर्शाता है। एक एथलीट अपना ध्यान केंद्रित केटलबेल उठा रहा है, जो अन्य वजन से घिरा हुआ है और पृष्ठभूमि में जनता उसे देख है। प्रारंभ में, केटलबेल्स (जिसे तब जिर्या के रूप में जाना जाता था) का उपयोग १८ वीं शताब्दी के रूस के बाजारों में उत्पादों का वज़न करने के लिए किया जाता था। कुछ लोग मस्ती के लिए उन्हें उठाते, झुलाते और अपनी ताकत दिखाते थे। १९ वीं शताब्दी में, रूस और यूरोप में त्योहारों और मेलों में केटलबेल, सर्कस के मजबूत लोगों द्वारा उपयोग में लाए जाते थे। समय के साथ, केटलबेल लिफ्टिंग एक प्रतिस्पर्धी खेल बन गया है और आज केटलबेल दुनिया भर के जिमों में उपलब्ध हैं।

गोस्टा वॉन हेनिग्स ने १९३२ में  लॉस एंजिल्स के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक्स कि ओलंपिक कला प्रतियोगिता में स्वीडन का प्रतिनिधित्व किया था। कला की प्रतियोगिताएँ १९१२ से १९४८ के शुरुआती वर्षों के दौरान आधुनिक ओलंपिक खेलों का हिस्सा थीं। खेल से जुड़े कला के कार्यों को सम्मानित किया जाता था, जिन्हें पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया था: वास्तुकला, साहित्य, संगीत, चित्रकला और मूर्तिकला।

हम आज के टुकड़े के लिए युरोपियाना को धन्यवाद देते हैं, लेकिन यह पेंटिंग स्टॉकहोम में स्थित नेशनलम्यूजियम के संग्रह से है।

अनुलेख: प्राचीन ग्रीक काल से कला में एथलीट होते थे। यहाँ देखें मानव शरीर की कालातीत सुंदरता!