डेनी by Artemisia Gentileschi - १६१२ - ४१.३ × ५२.७ सेमी डेनी by Artemisia Gentileschi - १६१२ - ४१.३ × ५२.७ सेमी

डेनी

तांबे पर तेल • ४१.३ × ५२.७ सेमी
  • Artemisia Gentileschi - July 8, 1593 - c. 1656 Artemisia Gentileschi १६१२

अब समय है आर्टिमिसिया गेन्टिलेश्चि द्वारा रचित एक चित्र का। आर्टिमिसिया गेन्टिलेश्चि इतालवी बारोक के सर्वश्रेष्ठ चित्रकारों में से हैं। वर्षों तक आर्टिमिसिया गेन्टिलेश्चि के पिता, ओराज़ियो जेंटिल्स्की, को इस चित्र के रचइता के रूप में जाना जाता गया (इतिहास भर में महिला चित्रकारों की कलाकृतियों को अक्सर पुरुषों द्वारा रचित बताया जाता रहा है)। आर्टेमिसिया के अधिकांश मौजूदा चित्रों के विपरीत, इस चित्र को ताम्बे पे निष्पादित किया गया है। यह आर्गोस  के राजा एक्रिसियस की बेटी डेनी की दुर्दशा की कहानी प्रस्तुत करता है, जो ओविड के मेटामॉर्फोसेस में दर्ज है। राजा को एक भविष्यवाणी ने विशवास दिलाया की उनका पोता उनकी मृत्यु का कारण बनेगा, इसीलिए उसने अपनी बेटी को गर्भवती होने से रोकने के लिए कैद कर दिया। ज़्यूस ने खुद को सोने की बौछार में बदल के कमरे में प्रवेश किया और डेनी को लुभा के इस चुनौती पर काबू पाया (उन्हें चुनौतियाँ बहुत पसंद थीं)। इसके उपरांत डेनी ने एक पुत्र, परसियस , को जन्म दिया, जिसने वयस्क होने पर अपने नाना की हत्या की। जी हाँ, बिलकुल एक अपेक्षित यूनानी त्रासदी के सामान। यह वही पर्सियस है जिसने आगे जा कर मेडुसा नमक गोर्गोन का वध किया, मगर यह एक दूसरी कहानी है। 

इस चित्र में डेनी अपने सेज पर विश्राम कर रही हैं, जबकि उनकी सेविका अपनी स्वामिनी की ओर पीठ कर के अपने आँचल में स्वर्ण मुद्राएं एकत्र कर रहीं हैं। उनका पोज़ और डिज़ाइन आर्टिमिसिया द्वारा रचित क्लियोपैट्रा के संस्करण पर आधारित है, और बहुत कामुक और प्रबल है। 

आर्टिमिसिया की अधिकांश कृतियों की व्याख्या को उनके बलात्कार ने आकार दिया है। आप इस भयानक कहानी के बारे में यहाँ पढ़ सकते हैं। 

प.स. आर्टिमिसिया हमारे महिला कलाकारों नोटबुक में चित्रित महिला कलाकारों में से एक है। और जानकारी के लिए यहाँ जाएं।

प.प.स. प्रिय डेलीआर्ट के उपभोगताओं, हम डेलीआर्ट मैगज़ीन के लिए लेखकों की तलाश में हैं। अगर आप हमारी टीम में आना चाहते हैं तो यह फॉर्म भरें।