वेस्टल वर्जिन के रूप में एक महिला का पोर्ट्रेट by Angelica Kauffman - १७८१ - १७८२ - ६० x ४१ से.मी. वेस्टल वर्जिन के रूप में एक महिला का पोर्ट्रेट by Angelica Kauffman - १७८१ - १७८२ - ६० x ४१ से.मी.

वेस्टल वर्जिन के रूप में एक महिला का पोर्ट्रेट

ऑइल ऑन कॅनवास • ६० x ४१ से.मी.
  • Angelica Kauffman - 30 October 1741 - 5 November 1807 Angelica Kauffman १७८१ - १७८२

स्विट्जरलैंड में जन्मी कलाकार एंजेलिका कॉफ़मैन ने अपने पिता जोसेफ के साथ प्रशिक्षण लिया था, जो भित्ति सजावट में विशेषज्ञ थे। वह बेहद प्रतिभाशाली एवं जटिल चित्रकार थीं। अपनी किशोरावस्था में ही उन्होंने अपना पहला स्वतंत्र कार्य बनाया था। १७६२ में फ्लोरेंस जाने के पश्चात कॉफ़मैन ने अपने अधिकांश जीवन के लिए इटली में रहकर काम किया। इटली में उन्होंने नियोक्लासिकल विचारों को अवशोषित किया जो कलात्मक मंडलियों में व्यापक थे। रोम में अपने प्रारंभिक वर्षों (१७६३ के आसपास) के दौरान, कॉफ़मैन ने शास्त्रीय मूर्तिकला का अध्ययन करने के साथ ही परिप्रेक्ष्य जैसे तकनीकी कौशल को अदिग्रहीत किया था।

१७६६ में कॉफ़मैन, लेडी वेंटवर्थ के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हुई। वहाँ पहुँचने के कुछ दिनों बाद उन्होंने जोशुआ रेनॉल्ड्स के स्टूडियो का दौरा किया। कॉफ़मैन ऐसे आकस्मिक क्षण में इंग्लैंड पहुँची जब नई शैली के उपदेशों ने मजबूती से अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दिया था। दो साल बाद वह रॉयल अकादमी की स्थापना में शामिल हुई, जहाँ उन्होंने अपने कार्यों का प्रदर्शन किया था। अपने पूरे करियर के दौरान कॉफ़मैन ने अंदरूनी सजावट और एक इतिहास चित्रकार के रूप में काम किया था। लेकिन उन्हें मुख्य रूप से उनके पोर्ट्रेट्स के लिए सराहा जाता था।

यह चित्र उन दिनों के एक लोकप्रिय मॉडल का अनुसरण करता है। इसमें सिटर को शास्त्रीय पुरातनता के एक पल को पुनः उजागर कर उस रूप में प्रस्तुत किया जाता है। इस मामले में सिटर को मिनर्वा को बलिदान देते हुए दिखाया गया है। ज्ञान की देवी और रोमन देवताओं के प्रमुख देवताओं में से एक को बाईं ओर पृष्ठभूमि में मूर्तिकला के रूप में चित्रित किया गया है। वह एक हेलमेट पहने हुई है और एक ढाल पकड़े हुई है। उत्कृष्ट कांस्य बर्नर के पैर, जिस पर सिटर बलिदान देती है उसे एक सर्प के साथ सजाया गया है - मिनर्वा का एक और प्रतीक - और उसके चारों ओर असली फूलों की एक माला है। पृष्ठभूमि के सतह को एक अत्यंत मुक्त ब्रशस्ट्रोक और अत्यधिक पतले वर्णक के साथ निष्पादित किया गया है। उसका उपयोग आंतरिक दीवारों और बाईं ओर एक बगीचे को चित्रित करने के लिए किया गया है। आकृति पर बारीकी से काम किया गया है, विशेष रूप से उसके चेहरे और बालों पर।

- मार बोरोबिया

हम आज के काम के लिए मैड्रिड में स्थित थिसेन-बोर्नमिसज़ा राष्ट्रीय संग्रहालय को धन्यवाद देते हैं। <३

अनुलेख: यदि आप महिला कलाकारों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमारी महिला कलाकारों की नोटबुक को देखें! :)

द्वितीय अनुलेख: एंजेलिका कॉफ़मैन नियोक्लासिकल कला की एक सच्ची रानी थीं; यहाँ उनपर अधिक जानकारी है!