आज सर्दियों का पहला दिन है! इस मौके पर हम आपके लिए यह शानदार कृति लेकर आए हैं। :)
1871 में क्लॉड मोने अपने परिवार सहित पेरिस के उत्तर-पश्चिम में स्तिथ उपनगर, अर्जेंट्यूय पहुँचे। वहाँ बिताए छह साल में उन्होंने उस नगर और पास-पड़ोस के जगहों के लगभग 200 चित्र बनाए। यह कृति उन 18 कैनवास में से एक है जो 1874-1875 की बर्फीली सर्दी को दर्शाती है। सड़क पर चलते लोग पास के रेलवे स्टेशन कि ओर जाते नज़र आते हैं, जबकि मिट्टी की सड़क पर मुड़ते हुए पहियो के निशान, दर्शक की दृष्टि को दूर, धुंध में ले जाती है।
इस चित्र का विषय, स्वयं इस दृश्य का माहौल है। बादलों से घिरा दोपहर का आकाश हल्की चमक दे रहा है, सफेद, नीले और धूसर रंगों में हल्की गुलाबी रंग की उपस्थिति इस दृश्य में ठंड और शांति को व्यक्त करती है। अग्रभाग में सड़क पर रंगों की मोटी परत, बर्फ़ को एक वास्तविक एहसास देती है। बदलते मौसम को ख़ूबसूरती में परिवर्तित करना, यही मोने की योग्यता है।
पुनश्च - शीतकालीन अयनांत यानी विंटर सोलस्टीस एक शानदार मौक़ा है कला से अपना रिश्ता और मज़बूत करने का।❄️क्रिसमस और छुट्टियों के सीज़न का उत्सव मनाते हुएइन इन पोस्टकार्ड को देखिए। यह ठंड के मौसम में उत्साह और रचनात्मकता फैलाने का एक उत्कृष्ट तरीका है। आज ही ऑर्डर करें!
पुनः पुनश्च - विस्मृत कलाकारों से लेकर महान कलाकारों की अनकही कहानियाँ—कला इतिहास के इन अप्रत्याशित पक्षों को और जानें। सब्सक्राइब करें DailyArt मैगज़ीन न्यूज़लेटर!