तोचिगी प्रांत के बर्फीले पहाड़ों में बसा, शिओबारा का यह छोटा सा गाँव हताओरी, बर्फ के तूफ़ान में परिगीर्ण है। हसुई, जिन्होंने अपने बचपन का कुछ समय यहाँ बिताया, वह युद्धकालीन विस्थापन के दौरान फिरसे यहाँ लौटे, यह चित्र उस परिचित परिदृश्य की कठोरता और सुंदरता को कैद करता है। हालांकि भारी बर्फबारी के कारण दृश्य धुंधला नज़र आता है, गाँव में घरों कि खिड़कियों से निकलती नर्म रोशनी तूफ़ान के बीच शरण का एहसास देती है।
प्रशांत युद्ध में हुई दुर्घटना के बाद, हसुई ने परिदृश्य बनाना दोबारा आरम्भ किया, जो उन्होंने 1957 में अपनी मृत्यु तक जारी रखा। उनकी बनाई इस कृति के दो संस्करण मिलते हैं: एक जिसमे नीले रंग प्रमुख हैं और दूसरा जो काले एवं बैंगनी रंगों से बना है।
पुनश्च - क्या आप भी हसुई के निर्मल परिदृश्यों से प्रेरित हैं? उनके, एवं अन्य कलाकारों के ऐसे बेहतरीन कृतियों को हमारे जैपनीज़ आर्ट 50 पोस्टकार्ड सेट और लैंडस्केप 50 पोस्टकार्ड सेट में यहाँ देखिए। यह प्रेरणा के स्रोत के तौर पर, उपहार में देने के लिए एवं संग्रह में जोड़ने के लिए श्रेष्ठ है।
पुनः पुनश्च - जापानी प्रिंट कला में कुछ खास है जो बदलते ऋतु के जादू को बखूबी बयान कर पाता है। यूकियो-ए शैली में जापान की सर्दियों के बेहतरीन दृश्य देखिए!
Hasui Kawase