लाल और नारंगी लहर by Georgia O'Keeffe - 1919 - 68.6 x 58.4 से. मी. लाल और नारंगी लहर by Georgia O'Keeffe - 1919 - 68.6 x 58.4 से. मी.

लाल और नारंगी लहर

कैनवास पर तेल • 68.6 x 58.4 से. मी.

  • Georgia O'Keeffe - November 15, 1887 - March 6, 1986 Georgia O'Keeffe

    1919

इस रहस्यमई, प्रज्वलित चित्र में आख़िर हो क्या रहा है? नारंगी रंग के दो चौड़े वृत्तखण्ड, चित्र के निचले भाग के बायीं और से उभर कर, ऊपर दायीं और जाते हुए दिखते हैं, जो एक चमकीले पीले रंग का, टेढ़ा सा आकार बनाता है और साँवले परिप्रेक्ष्य के विरुद्ध चमकता नज़र आता है। उसके पीछे, एक गहरे लाल रंग की पट्टी है जो शांतिपूर्ण तरीके से चित्र के आरपार जाती है, एक दूरस्थ क्षितिज की तरह। नारंगी वक्र और लाल रेखा एक चमकता क्रॉस बनाती हैं, और उनके बीचो-बीच वह सक्रिय पीले रंग का आकार ऊर्जा से धड़कता है—यही चित्र का केंद्र बिंदु है। 

जॉर्जिया ओ'कीफ़ ने यह चित्र रेड एंड ऑरेंज स्ट्रीक  यानी लाल और नारंगी लहर, टेक्सस से न्यू यॉर्क जाने के कुछ समय बाद 1919 में बनाया था। यह रचना टेक्सस के विशाल खुले मैदानों में बिताई रातों की याद दिलाता है, जहाँ वह खुले आसमान के नीचे अकेले टहलती थीं। उस अंधेरे में, दूरस्थ आवाज़ें जैसे ट्रेन कि सीटी, गाय की रंभाहट, उनकी कल्पनाशक्ति को रंगों और आकारों से भर देती थीं। वह खासकर बिजली भरे तूफ़ानों से मोहित होती थीं, जो क्षितिज को इस तरह प्रज्वलित कर देती थीं मानो जैसे आसमान पर कोई लिख रहा हो। जैसा की उन्होंने एक बार वर्णित किया था की, रात "प्रज्वलित हो उठती थी—पहले एक जगह फिर दूसरी—पहले बिजली से तेज चमकती रोशनी फिर तेज़, सक्रिय और चमकदार बिजली की लकीरें।"

न्यू यॉर्क आकर, ओ'कीफ़ ने इन यादों को अमूर्त कला में ढाल दिया। उन्होंने अपने विचारों को सहज बनाया, कई विवरणों को हटा कर उन्होंने प्रकृति और भावनाओं की शुद्ध लय को क़ैद किया। तीक्ष्ण कोण और वक्र, गर्म और गहरे रंगों का विरोधाभास, यह सब मिलके चलन और स्थिरता दोनों जताते हैं। जैसे रात के आसमान को चीरती हुई बिजली और उसके बाद छा जाने वाली गहरी खामोशी। यह चित्र मतिहीनता की सीमा पर खड़ी, दर्शकों को आमंत्रित करती है परिदृश्य की बजाय, उस भावना को याद रखने को। 

1887 में सन प्रेरी, विस्कॉन्सिन में जन्मी, ओ'कीफ़ अमेरिका के आधुनिक कला की अग्रदूतों में से एक थीं। रंग, आकार और प्रतीकात्मकता को लेकर उनके साहसी प्रयागों ने, चित्रों से प्रभाव व्यक्त करने की परिभाषा ही बदल दी। और साथ ही उन्हें 20वी सदी की सबसे प्रभावशाली और मौलिक आवाज़ों में शामिल कर दिया। उनके बारे में और जानना चाहते हैं? देखिए जॉर्जिया ओ'कीफ़ की 10 कृतियाँ!

पुनश्च - आपका नया साल कैसा जा रहा है? अगर आपके पास कोई कैलेंडर अभी तक नहीं है तो घबराइए मत! हमारे DailyArt 2026 के कैलेंडर अभी भी उपलभ्द हैं (सीमित संख्या में)! जल्दी ऑर्डर करें और साल के हर दिन एक मास्टरपीस का अनन्द लें।