हमारी पहली कहा-सुनी by Robert Walker Macbeth - 1878 - 70.5 x 106.2 से. मी. हमारी पहली कहा-सुनी by Robert Walker Macbeth - 1878 - 70.5 x 106.2 से. मी.

हमारी पहली कहा-सुनी

कैनवास पर तेल • 70.5 x 106.2 से. मी.

  • Robert Walker Macbeth - 30 September 1848 - 1 November 1910 Robert Walker Macbeth

    1878

रॉबर्ट वॉकर मैकबेथ, स्कॉटलैंड के एक पेंटर, नक्काश एवं जलरंग चित्रकार थे जो ग्रामीण जीवन और गाँव-देहात के परिदृश्य बनाने के लिए जाने जाते थे। उनके पिता, नॉर्मन मैकबेथ एक पोट्रेट चित्रकार थे। पाँच भाइयों में से दो - जेम्स और हेनरी मैकबेथ (जो आगे चलकर मैकबेथ-रेबर्न कहलाए) भी कलाकार थे। 

मैकबेथ की कृतियाँ शुरुआती दौर में विशिष्ट रूप से ग्रामीण जीवन पर आधारित थीं, लेकिन ऑर फर्स्ट टिफ  यानी हमारी पहली कहा-सुनी एक अलग मोड़ लेती है, जो मध्यमवर्गीय परिष्कृत जीवन को अपना विषय बनती है। इस चित्र में, गर्मियों की किसी शांत सुबह को, पेड़ तले नर्म धूप में बैठा एक जोड़ा, नाश्ता करता नज़र आता है। लेकिन तीर्थक अनुसार, एकता और मेल का भाव टूटा हुआ नज़र आता है— इस चित्र में महिला कुछ कहने को अपने साथी की ओर बढ़ती है लेकिन वह अखबार में खोया उससे खफ़ा नज़र आता है। 

पुनश्च - आपने स्कॉटलैंड के प्रभाववादियों के बारे में सुना है? ग्लासगो बॉयज़ की यह कहानी ज़रूर पढ़िए!

पुनः पुनश्च - क्या आपने नए साल के लिए विचार और वादे लिख लिए है? हमारे पास कुछ ऐसा है जो आपकी योजना की क्रिया को सतह पर ले जाएगा! पेश है हमारे शानदार सुनहरे विएनीज़ सेसेशन प्लानर। इसके बारे में सबसे अच्छी बात है की यह आदिनांकित है, तो अगर आप बीच साल में अपने विचारों और वादों से थोड़ा सा चूक जाएँ तो भी आप इसके ज़रिए, कभी भी एक नई शुरुआत कर सकते हैं!