स्पष्ट परिभाषित आकार और रंग-बिरंगे पैटर्न के चपटे तल का इस्तेमाल कर, स्टिल लाइफ यानी स्थिर जीवन, फर्नांड लेगर के परिपक्व दौर की साहसिक एवं आधुनिक स्टिल लाइफ कला की ऊर्जा को दर्शाता है। 1927 में चित्रित यह कृति, शुद्धतावाद से जुड़ी उनकी निरंतर जुड़ाव को स्पष्ट करती है, यह कलात्मक शैली, ले कार्ब्यूज़ियर और अमेदी ओज़ेनफ़ाँट द्वारा आगे बढ़ाई गई थी। जिसका उद्देश्य, इस आधुनिक एवं भौतिकवादी संसार में स्पष्टता, तर्क और व्यवस्थित सोच के सहारे, कला की और बढ़ना था। इन सिद्धांतों से प्रेरित होकर, ख़ासकर इस सोच से की कलात्मक रचना के लिए व्यवस्था मूलभूत है, लेगर इस आंदोलन से जुड़े, और इसी के चलते ले'एस्प्रि नूवो नामक पत्रिका में अपना योगदान देते रहे और 1924 में ओज़ेनफ़ाँट के साथ मिलकर अकादेमी दे ल'आर्ट मॉडरने को संस्थापित किया। हालांकि शुद्धतावादी विचारों ने लेगर के अधिकांश कार्यों को प्रभावित किया, परंतु उन्हें विशेष रूप से 1920 दशक के मध्य वर्षों में उनके स्टिल लाइफ चित्रों में वह अभिव्यक्ति मिली, जहाँ उन्होंने जगह और आकार एवं जैविक और यांत्रिक रूप के बीच के रिश्ते को समझा और सावधानीपूर्वक अपनी रचनाओं में उन्हें निर्मित किया।
इन कृतियों में, लेगर ने एक प्रकार की वास्तुशिल्पी संतुलन को हासिल किया। जहाँ उन्होंने रोज़मर्रा की चीज़ो को एक दूसरे से बेहद करीब रखकर, चित्र में एक तनाव पैदा किया। अपने समय की औद्योगिक शहरी जीवन से प्रभावित, यह वस्तुएँ सहज, पृथक और बड़े आकार में अस्पष्ट जगहों पर प्रस्तुत की गई हैं। स्टिल लाइफ में लेगर, कुछ अभिज्ञेय तत्वों को एक साथ लाकर जोड़ते हैं जैसे कि—एक कृत्रिम मछली, एक कोणमापि और स्केल, और साथ ही क्लासिक हेयरस्टाइल वाली एक महिला की अर्धप्रतिमा—और वह इन सभी तत्वों से एक संयुक्त, बहुभागीय रचना बनाते हैं। एक ऐसा ही समूह उसी साल की दो और चित्रों में भी देखने को मिलता है, जिनमे मछली और कोणमापि दोनों मौजूद है परंतु विपरीत दिशा में। यहाँ मछली लाल-सफेद पैटर्न लिए आर्ट-डेको के किरदार को ग्रहण करती है, और वही बीचो-बीच मौजूद स्केल, सटीक माप के प्रसंग को सामने लाता है।
कैनवास के बीचो-बीच, अधिक कोण में निलंबित एक कोणमापि, तीर के आकार की एक कड़ी बनाती है जो दर्शक की नज़रों को रचना के एक ओर से दूसरी ओर ले जाति है। इसकी स्पष्ट ज्यामिति और सीड़ी जैसे लयबद्ध चिह्न, दाईं और रखे अर्धप्रतिमा से विषमता का संकेत देते हैं। वह अर्धप्रतिमा इस रचना का अकेला ऐसा तत्व है जिसको प्रकाश और छाया का इस्तेमाल कर सूक्ष्म ग्रेडिंग से बनाया गया है। प्राचीन मूर्ति और मछली पकड़ने वाले चारे के बीच में स्तिथ, तीर जैसा आकार पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन के बीच के वैचारिक रिश्ते को दर्शाता है, और इस बात की ओर इशारा करता है कि एक तत्व को आकार देने वाले सिद्धांत दूसरे तत्व को भी प्रभावित कर सकते हैं।
पुनश्च - ऐसे और विचित्र स्टिल-लाइफ रचनाएँ देखें फ़ूड & ड्रिंक्स 50 पोस्टकार्ड सेट में। इसपर अभी 15% छूट है, जल्दी करें।
पुनः पुनश्च - एक कोणमाप और एक स्केल—यह स्टिल लाइफ चित्र गणित से जुड़े कई उपकरणों को दर्शाता है! क्या आप इन्हें एक चित्र में देख कर हैरान हैं? तो हैरान बिल्कुल भी मत होइए, क्यूंकि कला और गणित का रिश्ता बेहद करीबी से जुड़ा हुआ है!