नीले फूलदान में गुलाब, नारंगी और अन्य फूल by Anne Vallayer-Coster - लगभग 1800 - 32.8 x 24 से.मी. नीले फूलदान में गुलाब, नारंगी और अन्य फूल by Anne Vallayer-Coster - लगभग 1800 - 32.8 x 24 से.मी.

नीले फूलदान में गुलाब, नारंगी और अन्य फूल

कैनवास पर तेल • 32.8 x 24 से.मी.

  • Anne Vallayer-Coster - 21 December 1744 - 28 February 1818 Anne Vallayer-Coster

    लगभग 1800

फूलों का समय आ गया है!

अपने स्टिल-लाइफ यानी स्थिर जीवन चित्रों के लिए प्रसिद्ध, ऐन वालेयर-कॉस्टर, 18वी सदी के फ्रांस की सबसे विशिष्ट महिला चित्रकारों में से एक थीं। हालाकि उनके औपचारिक कला प्रशिक्षण के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिलती है, माना जाता है की उनके पिता (जो गोबेलिन्स मैन्युफ़ैक्टरी में सुनार थे) उनके सबसे पहले शिक्षक रहे होंगे। 1770 में, सिर्फ़ 26 वर्ष की उमर में, उन्हें प्रतिष्ठित संस्था, अकादमी रॉयल दे पायिंटूर ए दे स्कल्पचर में शामिल किया गया, इस सफलता की चर्चा लोगों में काफ़ी बढ़ने लगी और आगे चलकर मर्क्यूर दे फ्रांस  पत्रिका में इस बात की घोषणा भी हुई। 

वालेयर-कॉस्टर 1771 और 1817 के बीच नियमित तौर पर हर साल होने वाले, सैलोन में अपने चित्रों का प्रदर्शन करती रहीं और 1780 में उन्हें, मैरी एंटोएनेट की दरबारी चित्रकार के तौर पर नियुक्त किया गया। 1781 में उन्होंने जॉन-पिएर कॉस्टर से विवाह किया जो पेशे से एक वकील थे और फ्रांस के नैन्सी शहर से सांसद भी, जिसके बाद से ऐन को, वालेयर-कॉस्टर के नाम से जाना जाने लगा। इसलिए यह चित्र निश्चित तौर पर 1781 या उसके बाद की मानी जाति है। नीले रंग का चमकदार फूलदान उनके चित्रों में एक आवर्ती रूपांकन लगता है, और यह एहसास देता है की उनके कार्यशाल में यह एक पसंदीदा सामग्री रही होगी। 

पुनश्च - स्टील लाइफ चित्रों की महिला मास्टरऐन वालेयर-कॉस्टर, के बेहतरीन जीवन के बारे में और जानकारी पाएँ!फ्लॉवर्स इन आर्ट 50 पोस्टकार्ड सेट  में आपको उनके अन्य फूलों पर आधारित स्टिल लाइफ चित्र भी मिलेंगे।  

पुनः पुनश्च - लूनर न्यू ईयर की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! DailyArt शॉप पर कोर्स और अन्य सामग्री पर 20% की छूट का आनंद लीजिए!