उच्च आवृत्ति उत्पन्न करने वाले उपकरणों के साथ निकोला टेस्ला by Dickenson V. Alley - 1899 - 12 x 16.5 से.मी. उच्च आवृत्ति उत्पन्न करने वाले उपकरणों के साथ निकोला टेस्ला by Dickenson V. Alley - 1899 - 12 x 16.5 से.मी.

उच्च आवृत्ति उत्पन्न करने वाले उपकरणों के साथ निकोला टेस्ला

1 फोटोग्राफ ग्लास प्लेट नेगेटिव • 12 x 16.5 से.मी.

  • Dickenson V. Alley - 19th century Dickenson V. Alley

    1899

आज हम यह फोटो निकोला टेस्ला को समर्पित करते हैं, जो आधुनिक समय के सबसे कल्पनाशील और प्रभावशाली आविष्कारकों में से एक हैं। टेस्ला का जन्म 1856 में उस क्षेत्र में हुआ था जो आज क्रोएशिया कहलाता है, वह विद्युत के क्षेत्र में अपने पथप्रदर्शक काम के लिए जाने गए, ख़ासकर प्रत्यावर्ती धारा (ऑल्टरनेटिंग करेंट) की व्यवस्था में प्रगति लाने में, जिसके द्वारा विद्युत संचरण का लंबी दूरी तक पहुँचना संभव हुआ। उनके विचारों ने उस विद्युत बुनियादी ढांचे को आकार देने में मदद की, जो आज भी शहरों को बिजली प्रदान करती है। 

टेस्ला ने अपने कार्यकाल का अधिकतर समय अमेरिका में बिताया, जहाँ उन्होंने महत्वाकांक्षी परीक्षणों पर काम किया जिनमे बेतार संचरण, रेडियो तकनीक, और उच्च वोल्टेज बिजली भी शामिल थे। बेहद प्रतिभाशाली मगर अक्सर गलत समझे जाने वाले टेस्ला भविष्य को लेकर अपने साहसिक विचारों के लिए उतने ही प्रसिद्ध थे जितने कि अपने उन आविष्कारों के लिए जिन्हे वह साकार करने में सफल रहे। 

इस फोटो में (जिसे डिकेन्सन वी. एली ने खींचा है), हम टेस्ला को 1899 के आसपास अपनी कोलोराडो स्प्रिंग्स में स्थित प्रयोगशाला में शांतिपूर्वक बैठे देखते हैं और वह अपने आवर्धक ट्रांसमीटर से उत्तपन्न होती विशाल कृत्रिम बिजली की गड़गड़ाहट से घिरे नज़र आते हैं। यह दृश्य सेंचुरी मैगज़ीन में, टेस्ला के प्रयोगों के स्तर को दिखाने के लिए, ऐली द्वारा स्टेज्ड डबल एक्सपोज़र यानी प्रायोजित दोहरे उद्भासन के ज़रिए बनाया गया था। इस तस्वीर में हमे यह शिलालेख भी दिखता है: "मेरे शानदार मित्र सर विलियम्स क्रोक्स के नाम, जिनको मै हमेशा याद करता हूँ परंतु जिनके दयालु पत्रों का मै कभी उत्तर नहीं देता! निकोला टेस्ला जून 17, 1901।"

पुनश्च - मिलिए 10 एसी पथप्रदर्शक महिला वैज्ञानिक से जिन्होंने दुनिया बदल दी!