वेनिस by Konrad Mägi - 1922–1923 - 71 × 57.5 से.मी. वेनिस by Konrad Mägi - 1922–1923 - 71 × 57.5 से.मी.

वेनिस

कैनवास पर तेल • 71 × 57.5 से.मी.

  • Konrad Mägi - 1 November 1878 - 15 August 1925 Konrad Mägi

    1922–1923

कॉनराड मैगी एक एस्टोनियाई चित्रकार थे। वह एस्टोनिया और नॉर्डिक देशों के उन पहले आधुनिकतावाद चित्रकारों में गिने जाते हैं जो दूरदर्शी परिदृश्य बनाने के लिए मशहूर हुए। उन्होंने सिर्फ़ 16 वर्षों तक काम किया, लेकिन इसके बावजूद उनकी कुल कृतियों की संख्या लगभग 400 चित्रों की मानी जाति है। मैगी ने यूरोप के कई अलग अलग हिस्सों में काम किया जैसे: डेनमार्क, नॉर्वे, फ्रांस, सारेमा द्वीप, दक्षिणी एस्टोनिया और इटली में भी। जून 1922 के अंतिम दिनों में वह वेनिस पहुँचे, उनके स्केचबुक में दर्ज हुए दिन और रात के ट्रेन प्रस्थान से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह बॉलोन्या से ट्रेन में आए होंगे। माना जाता है कि वह सैंट मार्क चौक के पीछे स्थित होटल कावालेट्टो में ठहरे होंगे। हालाकि मैगी वहाँ एक महीने से कुछ ही दिन अधिक रह पाए परंतु यह समय उनके लिए बेहद फलदाई साबित हुआ। उन्होंने यहाँ कई स्केच बनाए जिनपर आधारित आगे चलकर उन्होंने कम से कम 11 चित्र बनाए। 

इनमे से कोई भी चित्र, उन्होंने वहाँ रहते हुए पूरा किया या नहीं, यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। वहाँ से रवाना होने के कुछ हफ्तों पहले के उनके पोस्टकार्ड में लिखे शब्दों से उनकी निराशा साफ़ झलकती है, वह लिखते हैं कि: "दुर्भाग्य से, में एक भी चीज़ पूरी तरह नहीं कर पाया।" उनकी ज़्यादा तर गतिविधियां सैंट मार्क चौक और उसके आस पास कि गलियों में केंद्रित थी, जिसके कारण उनके अध्ययन को एक दृश्यात्मक रूप से समृद्ध वातावरण मिला।

माना जाता है की यह चित्र पोंटे विदमान को दर्शाता है, जो जर्मन लेखक जोसफ विक्टर विदमान पर आधारित, वेनिस के उत्तर-पूर्वी भाग में एक पुल का नाम है। मैगी के वहाँ आने से एक दशक पहले ही, जोसफ गुज़र चुके थे।  

पुनश्च - मैगी द्वारा चित्रित वेनिस ऐसा लगता है मानो शहर के ख़ुद के पोस्टकार्ड हों। आप कौन सा दृश्य भेजना चाहेंगे, एक शांत पुल, ए जीवंत चौक या शहर का एक छुपा हुआ कोना? DailyArt शॉप पर पोस्टकार्ड सेट को देखें और कला के ऐसे टुकड़ों को अपने खास लोगों के साथ बाँटिए।

पुनः पुनश्च - जानें कि कैसे वेनिस ने सदियों से कलाकारों को प्रेरित किया!