आज ही के दिन साल 1853 में, इतिहास के सबसे मशहूर चित्रकारों में से एक का जन्म हुआ था... जी हाँ, विन्सेंट वैन गो! इसी अवसर पर हम यह रहस्यमय चित्र पेश करते हैं...
इस स्टिल लाइफ चित्र का वैन गो की चिट्ठियों में कोई वर्णन नहीं है, और उनकी कलात्मक उत्पादन में इसका स्थान, लंबे समय से विद्वानों के लिए एक पहेली बना हुआ है। यह वैन गो की उन कृतियों से एकदम अलग है जिसे हम आम तौर उनसे जोड़ते हैं। इस चित्र का विषय उनके पेरिस में बनाए गर्मियों के फूलों के गुलदस्ते से मिलता-जुलता है, साथ ही आर्लेस में अमूर्त ढंग में बनाए गए फूलदार वॉलपेपर से, और सेंट-रेमी में चित्रित आइरिसेस के चीनी मिट्टी से बने सफेद फूलदान से भी। इस सब के बावजूद इस चित्र में रंगों का मिश्रण एवं निर्वाह, ख़ासकर नीले और गेरू रंग का इस्तेमाल और इसका ग्राफ़िक, जिसमे एक के ऊपर एक समांतर रेखाएँ चित्रित हैं, यह स्पष्ट रूप से उन परिदृश्य चित्रों से मिलता-जुलता है जो उन्होंने ऑवर्स में जुलाई 29, 1980 में अपनी मृत्यु से कुछ हफ्तों पहले बनाईं थी।
पुनश्च - सेल्फ पोट्रेट और परिदृश्य के इलावा, वैन गो ने फूलों पर आधारित बहुत बड़ी संख्या में चित्र बनाए। वैन गो की फ्लावर पेंटिंग्स को यहाँ देखिए! इनमे से कुछ चित्र हमारे फ़्लावर्स इन आर्ट 50 पोस्टकार्ड सेट में शामिल हैं। :)
पुनः पुनश्च - DailyArt शॉप में विन्सेंट वैन गो के संग्रहण को देखना ना भूलें, इस पर अभी 15% की छूट का भी लाभ उठाएँ।