समय आ गया है कुछ खास पेश करने का! आज हम अपना अमेरिकी लोक कला संग्रहालय के संग्रहण के महीने की शुरुआत कर रहे हैं। हम इसका अभिषेक एक बेहतरीन चित्र से कर रहे हैं जो सेल्फ-मेड: अ सेंचुरी ऑफ़ इन्वेंटिंग आर्टिस्ट्स प्रदर्शनी का हिस्सा है। संग्रहालय में यह प्रदर्शनी 13 सितंबर 2026 तक खुली है, तो अगर आप न्यू यॉर्क में हों, तो इसको देखना ना भूलें!
कुछ किरदार बिल ट्रेलर की कृतियों में बार-बार दिखाई देते हैं। वह अक्सर अपनी कृतियाँ में, जिनमे 1,200 चित्रकलाएँ शामिल हैं, किरदारों को घरेलू या पारिवारिक अवस्था में दिखाते हैं। उनकी रचनाओं में, ऐतिहासिक घटनाएँ, काल्पनिक एवं मोंटगोमेरी क्षेत्र के रोज़मर्रा की घटनाओं से टकराती दिखाई देती हैं, जहाँ उनके जीवन का काफ़ी समय बीता था। उनका तात्कालिक कार्यालय, जो शहर के बीचो-बीच स्तिथ था, उनकी कला में एक अहम भूमिका निभाता है। जैसा कला इतिहासकार पीटर मोरिन ने कहा, "ट्रेलर ने फुटपाथ कार्यालय के ज़रिए एक सामान्य जन की पहचान अपनाई और ख़ुद को जनता के समीक्षक के रूप में स्थित किया, जो अपने आप में आत्म-वैधीकरण का प्रदर्शन था। एक कथावाचक को दर्शक की ज़रूरत होती है।"
कभी-कभी, ट्रेलर स्वयं ख़ुद को इन "मूविंग पिक्चर्स" यानी चल चित्र में चित्रित करते थे। लेखिका डेबरा पर्देन के अनुसार, ख़ुद को चित्रित करने के लिए जो लक्षण उन्होंने चुनें—जिनमे नुकीली नाक, दाड़ी और टोपी शामिल हैं— वह सब 1939 में खींची गई एक तस्वीर से इस कदर मेल खाते हैं की उनके हमशकल को पहचानना मुश्किल है। एक रचना में, वह एक ग़ैर कानूनी शराब घर के बाहर खड़े एक खुले दरवाज़े के माध्यम से ताकते नज़र आते हैं; वही एक दूसरी रचना में, वह ताक पर रखी मूनशाइन शराब की एक बोतल की ओर बढ़ते दिखाई देते हैं और एक रहस्यमय ढांचे के पीछे आराम से बैठे नज़र आते है जो आसपास की हलचल से अनजान हो।
पुनश्च - क्या आप ऐसी प्रबल कृतियों को और गहराई से समझना चाहते हैं? तो फिर हमारे निः शुल्क हाउ टू लुक ऐट आर्ट ऑनलाइन कोर्स में जरूर हिस्सा लें और कुछ आसान तरीके सीखें जो, चित्रों को देखने के आपके नजरिये को एकदम बदल देगा।
पुनः पुनश्च - मिलिए अमेरिका के दक्षिण हिस्से के 13 अश्वेत लोक-कला चित्रकार और उनके प्रेरक रचनाओं से!