हमारे पास आपके लिए एक अच्छी खबर है—अगले चार रविवार, हम विएना की ओर यात्रा करेंगे और लियोपोल्ड म्यूजियम की शानदार संग्रहण से आपके लिए मास्टरपीस लेकर आएँगे। चलिए इसकी शुरुआत इगॉन शील से करते हैं!
1900 के आस पास विएना में शायद ही किसी कलाकार ने इगॉन शील जैसे अपने चेहरे, शरीर और अपनी व्यक्तित्व का वर्णन इतनी उत्तेजना से किया होगा। उनका नाम आधुनिकतावाद का समानार्थी बन गया और उस समय के केंद्रीय भाव, अस्तित्वगत संकट का, एक दृश्य प्रकाशन भी।
द सेल्फ-पोर्ट्रेट विथ चाइनीज़ लैंटर्न प्लांट यानी चीनी लालटेन पौधे के साथ आत्मचित्र, 1912 में बनाया गया, शील के सबसे प्रसिद्ध काम में से एक है, जो इस कलाकार को उनकी रचनात्मकता की ऊँचाई पर दिखाता है। इस संतुलित रचना में हर एक चीज़ सोची समझी दिखाई देती है: चित्र की क्षैतिज रेखाएँ सिर और शरीर को खंडित करती नज़र आती हैं; और इन गहरे हिस्सों का प्रभाव चीनी लालटेन पौधे के प्रमुख लाल रंग से स्पष्ट होता है। शील का सिर दाईं ओर झुका दिखता है, साथ ही उनकी नज़र विपरीत दिशा में दर्शक की और ग्रस्त दिखती है; वह ख़ुद को एक ओर कोमल और साथ ही दूसरी ओर विश्वासपूर्ण पेश करते हैं। शील ने यह चित्र पोट्रेट ऑफ़ वाली नोएज़िल के युगपत बनाया जो इसके प्रतिरूप के तौर पर बनाई गई थी, जो उस समय में उनकी साथी थीं। जो इन दोनों चित्रों के अजीब और अनोखी बनावट पर प्रकाश करता है।
पुनश्च - हमने इगॉन शील की बेहतरीन कृति को हमारे सुनहरे विएना सेसेशन प्लैनर में शामिल किया है, जो अपरिमित योजना की आज़ादी के लिए तैयार किया गया है।
पुनः पुनश्च - यह 12 ऐसे सेल्फ-पोट्रेट हैं जिन्हें आपको ज़रूर देखना चाहिए!