आज का पेस्टल चित्र मैरी कसाट के मातृत्व को लेकर एक आत्मीय विचार को दर्शाता है, जो उनकी तकनीकी विशेषता, ख़ासकर कोमलता और अविलंबता का एक बेहतरीन उदाहरण है। यह रचना बेहद जकड़ी हुई प्रतीत होती है, जो दर्शक की नज़र को, माता और उसके बच्चे के बीच भौतिक एवं भावनात्मक संबंध की ओर केंद्रित करती है। कसाट, तरल पेस्टल स्ट्रोक और रंगों में हल्के परिवर्तन का इस्तेमाल कर दोनों व्यक्ति को चित्रित करती हैं। माता के कपड़ों का केसरी रंग, बच्चे की फीकी त्वचा के बीच विषमता पैदा करता है और दर्शक की नज़रें स्तनपान की क्रिया की और खींचता है। दृश्य को नाटकीय बनाने की बजाय, वह प्रकृतिवाद को दर्शाती हैं, और रोज़मर्रा के मातृत्व देखभाल पर महत्व देती हैं।
प्रभाववाद में एक मुख्य आकृति होने के नाते, कसाट का रुझान ख़ासकर पारिवारिक जीवन के निजी क्षेत्र पर था, एक ऐसा विषय जिसको 19वी सदी की चित्रकला में इतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था। प्रकाश को लेकर प्रभाववादी विचार और जापानी प्रिंट की रचनात्मक स्पष्टता से प्रभावित, उन्होंने ऐसे दृश्य चित्रित किए जो आत्मीय होने के साथ-साथ ध्यानपूर्वक संरचित भी थे।
पुनश्च - कभी सोचा है की जापानी प्रिंट ने प्रभाववादियों को कैसे प्रेरित किया? हमारे फ्रेंच इंप्रेशनिज़्म मेगा ऑनलाइन कोर्स में, आप जानेंगे की मैरी कसाट जैसे चित्रकारों ने जापानी प्रिंट की कोमलता, संरचना और सुंदरता को कैसे अनुकूलित किया और रोज़मर्रा जीवन के आत्मीय एवं चमकदार चित्रों को बनाया।
पुनः पुनश्च - आज की कलाकार द्वारा कई कृत्यों में, माएँ एक अहम विषय थीं। देखिए मैरी कसाट के 5 बेहद सुंदर मातृत्व के वर्णन!