फ्रेडरिक लेटन, ब्रिटिश कला में सौंदर्यवाद के अग्रणी कलाकारों में से एक थे। जर्मनी, इटली, और फ्रांस के शैक्षणिक परंपरा में प्रशिक्षित, उन्होंने सुंदरता, एकता और परिष्कृत रूप को चित्रकला का केंद्र माना और उसपर ज़ोर दिया। जनता में उनकी लोकमत बढ़ने लगी और 1878 में उन्हें रॉयल अकादमी ऑफ़ आर्ट्स का अध्यक्ष चुना गया; 1896 में वह ऐसे पहले ब्रिटिश कलाकार बने जिन्हें पियरेज यानी उच्च उपाधि हासिल हुई।
1853 में, युवा लेटन की मुलाक़ात एडिलैड सार्टोरिस से हुई, जो एक प्रसिद्ध परिचारिका थीं। उनके ज़रिए लेटन को लंदन के अभिजात वर्ग से जुड़ने का मौक़ा मिला। 1860 के आस पास, लंदन में बसने के कुछ समय बाद, फ्रेडरिक लेटन ने यह प्रसिद्ध पोर्ट्रेट चित्रित किया जो एडिलैड की पुत्री, मैरी थियोडोसिया गोर्डन (मे के नाम से भी विदित) का था। लगभग 15 की उमर में चित्रित, वह हैम्पशायर में स्थित अपने परिवार के ग्रामीण आवास के मैदान में खड़ी हुई हैं। उनके करीब गिरा हुआ वृक्ष, सूक्ष्म रूप से समय के गुज़रने और नश्वरता का एहसास कराती है, और साथ ही उनकी युवा सुंदरता की नाजुकता पर ज़ोर देती है।
मे, इंग्लैंड के सबसे प्रतिष्ठित नाट्य वंशों में से एक, प्रसिद्ध केम्बल परिवार की वंशज थीं। वह स्वयं एक शौकिया मगर प्रतिभाशाली अभिनेत्री और गायिका थीं, जिन्होंने 1871 में हेनरी एवन्स गोर्डन से विवाह किया और लेटन ने अगले वर्षों में उनके और दो चित्र बनाए।
पुनश्च - क्या आपको बेहतरीन चित्र देखना पसंद है? तो हमारे मास्टरपीस 50 पोस्टकार्ड सेट को ज़रूर देखें, यह विभिन्न सदियों से 50 बेहतरीन कृतियों को एक साथ लाता है।
पुनः पुनश्च - लेटन सबसे बेहतरीन अकादमिक चित्रकारों में से एक थे। क्या आप जानते हैं की वह अपनी कौनसी कृति के लिए सबसे प्रसिद्ध हैं? एक ऐसी कृति जिसको "एक अत्यधिक तीव्र नारंगी पर्दे का अध्ययन" भी कहा गया है ... यहाँ है जवाब!