हमे उम्मीद है कि आप बसंत ऋतु के आखरी दिनों का आनंद उठा रहे हैं। :)
नदी के किनारे इस आत्मीय पल में क्लॉड मोने, अपनी होने वाली पत्नी, कैमिल दोसियों को सीन नदी पर स्तिथ एक टापू पर बैठे चित्रित करते हैं। उनकी नज़रें तट के उस पार बेनेकोर्ट के पास स्थित ग्लोटॉन नाम के गाँव पर पड़ती है, माना जाता है की वह दोनों उस जगह एक नाव के सहारे पहुँचे होंगे।
यह चित्र उस लघु अवधि की इकलौती जानी मानी कृति है जब मोने और कैमिल ने ग्लोटॉन में समय बिताया था, एक शांत और सस्ता ग्रामीण स्थल जो साहित्यकार एमिल ज़ोला द्वारा उन्हें सुझाया गया था। इस कैनवास की बारीकी से जांच करने पर पेंटीमेंटी (रंगों के पुराने परतों के निशान) का पता चला, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि कैमिल के हाथों में एक छोटा बच्चा चित्रित था, संभावना है कि वह छोटा बच्चा उन दोनों का पुत्र जीन था।
पुनश्च - प्रकाश और प्रकृति का यह आत्मीय पर्यवेक्षण क्लॉड मोने के वाटर लिलीज़ एंड जैपनीज़ ब्रिज में सुंदरता से क़ैद किया गया है, जो मोने द्वारा चित्रित बगीचों की शांत भाव पर केंद्रित है। आप इसे अभी DailyArt शॉप पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं! :)
पुनः पुनश्च - यह आपको गर्मियों के मौसम के मूड में लाने के लिए गर्मियों के 10 प्रभाववादी चित्र हैं!