विश्राम करती दासी by Roger Fenton - 1858 - 28.5 x 39 से.मी. विश्राम करती दासी by Roger Fenton - 1858 - 28.5 x 39 से.मी.

विश्राम करती दासी

काँच के नेगेटिव से बना सॉल्टेड पेपर प्रिंट • 28.5 x 39 से.मी.

  • Roger Fenton - 28 March 1819 - 8 August 1869 Roger Fenton

    1858

19वी सदी के मध्य वर्षों में, रोजर फेंटन ने तस्वीरों की एक श्रृंखला प्रकाशित की जो विक्टोरियन युग में ब्रिटिश साम्राज्य की विदेशी छवि के प्रति आकर्षण को दर्शाती है। पेरिस में यूजीन डेलाक्रुआ और जीन-अगस्ते-डोमिनिक द्वारा चित्रित हरम और दासियों के दृश्य से प्रेरित फेंटन ने फोटोग्राफी के ज़रिए उन विषयों को प्रस्तुत करने का प्रयास किया जो पारंपरिक तौर पर चित्रकला से जोड़े जाते थे। 

रिक्लाइनिंग ओडालिस्क  यानी विश्राम करती दासी, इस शृंखला की सबसे औपचारिक छवियों में से एक है। विस्तृत कहानी और नाटकीय सजावट से मुक्त, यह रचना गहरे रंग के तकियों और कालीनों की परतों पर विश्राम करती एक अकेली आकृति पर ध्यान केंद्रित करती है। नंगे पैर और सुनहरे सिक्कों से सजा एक आभूषण लिए, वह पैटर्न वाली एक पतलून और खुला ब्लाउज पहने हुई हैं, साथ ही मुक्ता सीप से सजा एक डरबुका भी उनके हाथ में दिखाई देता है। चारों ओर के अंधकार से उभरती यह दासी, विक्टोरियन युग में विदेशीयता की ऋमिक दृश्य का प्रतीक है। 

पुनश्च - डेलाक्रुआ द्वारा पश्चिमी कला में दासियों के कुछ सबसे प्रसिद्ध वर्णन बनाए गए हैं। उन्हें हमेशा से ही औपनिवेशिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया जाता था। यूजीन डेलाक्रुआ की प्राच्यवाद चित्रों को यहाँ देखिए!