लकड़ी के डंडे पर झुका एक युवक by Rembrandt van Rijn - लगभग 1629 - 14.3 × 8.6 से.मी. लकड़ी के डंडे पर झुका एक युवक by Rembrandt van Rijn - लगभग 1629 - 14.3 × 8.6 से.मी.

लकड़ी के डंडे पर झुका एक युवक

लेड कागज़ पर कलम और भूरी स्याही • 14.3 × 8.6 से.मी.

  • Rembrandt van Rijn - July 15, 1606 - October 4, 1669 Rembrandt van Rijn

    लगभग 1629

बाईं ओर मुख लिए, पार्श्व अवस्था में खड़ा एक पुरुष, लकड़ी की लाठी पर पूरी तरह झुका नज़र आता है, मानो बैसाखी के सहारे एक भिक्षुक हो। इस दृश्य को ढीले, टूटे रेखाओं से सजीव बनाया गया है जहाँ कागज़ पर खाली जगहों और गहरे रंग की मौजूदगी से एक हल्का विरोधाभास पैदा होता है। इस आदमी की यह झुकी मुद्रा और बैसाखी का सहारा लेना, शारीरिक कठिनाई की ओर इशारा करता है, वहीं खुला मुँह लिए उसकी अभिव्यक्ति, एक हसी का स्वरूप लगती है, और ऐसा भाव पैदा करती है जिससे उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का संकेत मिलता है। 

यह रेमब्रांट वैन रिन द्वारा बनाया गया चित्र है। जो साधारण लोगों की गरिमा ओर उनके अतिसंवेदनशीलता को दर्शाता है। 1625 और 1631 के बीच, लाइडेन में अपने माता-पिता के घर से काम करते हुए और स्वयं ख़ुद को एक इतिहास चित्रकार के रूप में प्रमाणित करने के प्रयास में, रेमब्रांट ने ऐसे कई चित्र ओर नक्काशी अभ्यास के लिए बनाए। रोज़मर्रा के जीवन में मिलने वाले लोगों से प्रेरित होकर, उन्होंने भिक्षुकों और बंजारों को अपना विषय बनाया। उन्होंने कई बार बाइबिल संबंधित चित्रों में उन्हें प्रेक्षकों के रूप में चित्रित किया, जो ईसाई धर्म में लोगो को दान और उनकी सहायता करने का महत्व बताता है। 

पुनश्च - रेमब्रांट के 10 नक्काशियों को देखें—यह उनकी संपूर्ण कृत्यों का एक कम ज्ञात वाला हिस्सा है!