आज ऑल सेंट्स डे है, जो ज्ञात एवं अज्ञात संतों को याद करने के लिए समर्पित एक ईसाई त्योहार है, और कई देशों में यह कब्रिस्तान जाने और गुज़रे हुए लोगों को याद करने की प्रक्रिया से जुड़ा है। हालांकि मृतक लोगों की याद को सुरक्षित रखने की इच्छा ईसाई धर्म से कई पुरानी है। 2000 से भी अधिक वर्ष पहले, प्राचीन यूनानियों ने विस्तृत समाधि स्मारक बनाए थे जो मृतकों को प्रतीकात्मक रूप से जीवित लोगों के बीच उपस्थित रखते थे—और यह बेहतरीन समाधि शिल्प इसका एक सुंदर उदाहरण है।
यह एक संपन्न महिला को गद्दीदार कुर्सी पर आराम से लेटा दर्शाता है, वही एक युवा दासी उनके सामने एक उथली पेटी पकड़े खड़ी नज़र आती है। मृत महिला इसके ढक्कन की और हाथ बढ़ाती है, जो यूनानी समाधि शिल्प के एक परिचित रूपांकण को दर्शाता है जिसमे मृतक व्यक्ति सांसारिक जीवन की मूल्यवान वस्तुओं के साथ जुड़ाव दिखाता है—शायद इस उम्मीद को व्यक्त करते हुए की ऐसे सुख और आराम, परवर्ती जीवन में भी जारी रह सकें। इस महिला के बारे में हर एक चीज़ उसकी विशेषाधिकार प्राप्त दर्जे को दर्शाती है: उसकी कलाइयों पर साँप के आकार के सोने के कंगन दिखाई देते हैं, वही उसकी आलीशान कुर्सी का निचला हिस्सा शेर के पंजों के आकार में और कुर्सी का हत्था चील पक्षी के आकार में सजा हुआ है। विषमता दिखाते हुए उस युवा दासी के वस्त्र और केशविन्यास उसे एक गुलाम के रूप में दर्शाते है। यह उभरी हुई नक्काशी मूल रूप से एक छोटे मंदिर जैसे समाधि शिल्प नैस्कोस का हिस्सा थी, हालांकि इसका स्थापत शीर्ष, बायाँ हिस्सा और निचला भाग बाद में हटा दिया गया था।
पुनश्च - कला हमेशा से ही पीढ़ियों के बीच स्मृतियों को संजोकर रखने का एक माध्यम रही है। यदि आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कला का एक छोटा टुकड़ा साझा करना चाहते हैं, तो DailyArt शॉप में हमारे मास्टरपीसेज़ 50 पोस्टकार्ड सेट को देखना ना भूलें—कला के 50 ऐसे सुंदर रचनाएँ जो किसी को भेजने, अपने संग्रह में जोड़ने या केवल आनंद लेने के योग्य हैं।
पुनः पुनश्च - प्राचीन साइप्रस के समाधि स्तूपों को करीब से देखें और उन कहानियों को जानें जो वह हमारे पूर्वजों के बारे में बताती है।