रात्रि का पहरा by Rembrandt van Rijn - १६४२ - ३६३ × ४३७ सेमि रात्रि का पहरा by Rembrandt van Rijn - १६४२ - ३६३ × ४३७ सेमि

रात्रि का पहरा

कैनवास पर तैलिये • ३६३ × ४३७ सेमि
  • Rembrandt van Rijn - July 15, 1606 - October 4, 1669 Rembrandt van Rijn १६४२

रात्रि का पहरा  पश्चिमी कला इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित चित्रों में से एक है, यह तीन चीजों के लिए मशहूर है: अपने अति विशाल परिमाण, प्रकाश और छाया का नाटकीय प्रयोग (टनब्रिस्म), और एक स्थिर सैन्य सामूहिक चित्र में गति की अनुभूति के लिए I रेम्ब्रांट वैन रिन द्वारा कृत इस तस्वीर का आधिकारिक शीर्षक,ऑफिसर्स एंड मेन ऑफ़ द कंपनी ऑफ़ कप्तान फ़्रांस बन्निंग कॉक एंड लियूटेनैंट विल्हेल्म वैन रुय्टेंबूरह  था I रात्रि का पहरा  शीर्षक पहली बार १८वी सदी में प्रयोग किया गया I हालाँकि यह बिलकुल भी रात्रि का दृश्य नहीं है I दरअसल यह दिन का चित्र है जो धूल की कई परतों और वार्निश से अंधकारमय हो गया है मIनो रात्रि का दृश्य हो I 

इस चित्र के बारे में इतनी सारी रोचक चीजे हैं और चूँकि यहाँ हमारे पास वो सारी बातें बताने के लिए जगह नहीं है इसलिए हमने सबको डेलीआर्ट पत्रिका के आलेख में एकत्रित किया है I हम आपको यह आलेख पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं I लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो यहाँ एक तथ्य है जो आपको जानना चाहिए: संभवतः इस चित्र की सबसे असामान्य बात लाल कपड़े पहने बंदूकधारी सिपाही के पीछे से अंधकार से उभरती रहस्यमयी लड़की है I अपने सुनहरे केश और सुनहरे सुन्दर वस्त्रों में वो काफी ध्यान खींचती है I उसकी सबसे खास बात हालाँकि, उसके कमरबंद से उल्टा लटकता बड़ा सा सफ़ेद चूजा है I इस चिड़िया की खासियत यह है की उसके पंजे क्लोवेनियर्स की तरफ संकेत करते हैं जिन्होने यह चित्र बनवाया था I हर संघ का अपना प्रतीक चिह्न होता था और क्लोवेनियर्स के लिए यह नीले भूमि में सुनहरा पंजा था I तब यह लड़की कोई असल व्यक्ति नहीं बल्कि संघ का मानवीकरण है I 

जुलाई २०१९ में रात्रि का पहरा  का लम्बा और जटिल जीर्णोद्धार रिकसम्यूजियम  में प्रारम्भ हुआ I यह मरम्मत सार्वजानिक रूप से एक विशेष कांच के घेरे में हो रही है और लाइव स्ट्रीम की जा रही है I चित्र को "परत दर परत और रंग दर रंग" मापने की योजना है और फिर उसके हिसाब से संरक्षण करने की योजना है I हम परिणाम के लिए बहुत उत्साहित हैं !!

पि. एस. यहाँ जाने रेम्ब्रांट के रात्रि का पहरा के बारे में १५ चीजें जो शायद आप नहीं जानते होंगे <3