1897 में 66 साल की उम्र में, कैमिल पिसारो ने कुछ समय के लिए आम तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के चित्र बनाने की बजाय पेरिस की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक को चुना। उन्होंने ग्रैंड होटल दे रूसी में एक कमरा किराए पर लिया और उसकी ऊँची खिड़की से बार-बार बुलेवार्ड मोंमार्त्रे को चित्रित किया। इसका नतीजा था 14 चित्रों की एक शृंखला, जो इस शहर के उस भाग को विभिन्न मौसम, ऋतुओं और दिन के अलग-अलग समय में दर्शाते हैं—यह विचार मोने के प्रसिद्धत शृंखला की याद दिलाता है। द बुलेवार्ड मोंमार्त्रे ऐट नाईट विशेष रूप से खास है, क्योंकि यह पिसारो द्वारा चित्रित इकलौती रात्रि चित्र है।
इस चित्र के विषय ने उनके लिए एक बिल्कुल नई चुनौती सामने रख दी। दिन की रोशनी में नहाए खेतों की जगह, पिसारो के सामने अब एक आधुनिक शहर था, जो अधिकतम कृत्रिम रोशनी में जगमगा रहा था। चित्र के अग्रभाग में, हाल ही में लगी स्ट्रीट लाइट हल्की सफेद रोशनी बिखेर रही है, वहीं दुकानों की खिड़कियाँ नर्म नारंगी एवं पीले रंग की रोशनी सड़क पर डाल रही हैं। थिएटर दे वेरिएत के बाहर इंतज़ार कर रही बग्घियों के लैंप, बेहद छोटे लाल, सफेद, और पीले रंग के बिंदु जैसे दिखते हैं। सबसे अच्छी बात यह थी कि उस समय बारिश हो रही थी, जिसने पिसारो को गीली सड़क पर इन विभिन्न प्रकाश के स्रोतों को चमकते और बिखरते हुए क़ैद करने का अवसर दिया।
पिसारो के इस बारिश में चमकते पेरिस के खूबसूरत नज़ारे के बाद, एक अविस्मरणीय रात्रि चित्र की और चलते हैं: वैन गो की स्टारी नाईट ओवर द रहोन। इस चित्र के जगमगाते नीले एवं सुनहरे प्रतिबिंब अपने घर में ले आएँ—और DailyArt शॉप के ब्लैक फ्राइडे सेल में 25% की छूट भी पाएँ।
पुनश्च - रात की खूबसूरती और रहस्य को दर्शाती इन 10 चित्रों को ज़रूर देखें।