मार्च का महीना, महिलाओं के इतिहास का महीना है! हमारी आज की प्रस्तुति एक मास्टरपीस है जो नेशनल म्यूज़ियम ऑफ़ वीमेन इन द आर्ट्स के सौजन्य से मुमकिन हुई है।
1890 में, पेरिस के इकोल दे बो-आर्ट्स ने जापानी छापकला चित्रों का बड़े पैमाने पर एक प्रदर्शनी संघटित किया था, जहाँ मैरी कस्साट की रुचि छापकला में गहरी हुई। इस प्रदर्शनी से प्रेरित होकर उन्होंने दस रंगीन एक्वाटिंट्स की एक श्रृंखला बनाई।द बाथ उस शृंखला का पहला चित्र है, माँ और बच्चे से जुड़े उनके अन्य काम से व्युत्पन्न है।
जापानी चित्रकारिता का प्रभाव न सिर्फ़ कस्साट के विषयों के चयन करने में था बल्कि उनकी तकनीक और रचना में भी। लकड़ी पर अंकित की जानी वाली जापानी छापकला अक्सर बच्चे को नहलाती हुई महिला को दर्शाती थी।
कस्साट की यह महिला और बच्चा न तो स्पष्ट रूप से यूरोपीय प्रतीत होते हैं न एशियाई। उन्होंने चित्र को दो आयामी रूप में प्रस्तुत किया है। निश्चित रूप से उन्होंने पारंपरिक छायांकन और रंगों की भिन्नता का इस्तेमाल नहीं किया है जो पश्चिमी कला में गहरेपन का एहसास देती है।
कस्साट एक बहुप्रसारित कलाकार, जिन्होंने अपने कार्यकाल में 220 से अधिक चित्र बनाए, द बाथ की उन्होंने 17 संस्करण बनाए थीं; नेशनल म्यूज़ियम ऑफ़ वीमेन इन दी आर्ट्स इस प्रिंट के एक अंतिम संस्करण हैं।