आज का चित्र हम न्यू ऑरलियन्स म्यूज़ियम ऑफ आर्ट की मदद से पेश कर रहे हैं। :)
"मैं तुम्हें तुम्हारी सही जगह पर देखना चाहती हूँ," ऐसा लिखा था अपनी बेटी मैरी एंटोनेट को, मारिया थेरेसा ने, जो कि रोमन साम्राज्य की सम्राज्ञी और ऑस्ट्रिया की आर्चडचेस थीं। राजनीति की समझ रखने वाली सम्राज्ञी चाहती थीं कि उनकी बेटी को फ्रांस की रानी के तौर पर औपचारिक रूप से दिखाया जाए, लेकिन बहुत कम कलाकार थे जो उनकी ऊँची उम्मीदों पर खरे उतरते थे, सिवाय विगे ले ब्रुन। एक पोर्ट्रेट आर्टिस्ट की बेटी और एक जाने-माने आर्ट व्यापारी की पत्नी, उन्होंने शुरुआत में रानी और उनके बच्चों की अनौपचारिक तस्वीरें बनाईं हुई थी। जब उन्हें राज्य के लिए आधिकारिक पोर्ट्रेट बनाने का मौका मिला, तो विगे ले ब्रुन ने बहुत समझदारी से मैरी एंटोनेट को एक शाही गरिमा और ठहराव के साथ पेश किया, जैसा कि उनकी मां चाहती थीं। इस पेंटिंग में रानी शाही नीले रंग की ड्रेस में नज़र आती हैं, उनके सीधे बैठने के अंदाज़ को एक मजबूत स्तंभ और उनके पास रखे ताज से और गहराई मिलती है। उनके हाथ में जो किताब है, उस पर बॉर्बन और हैब्सबर्ग का राज्य चिह्न बना है—जो उनके और लुई XVI के बीच हुई शादी के रिश्ते का प्रतीक है। यह शानदार पोर्ट्रेट न सिर्फ सम्राज्ञी को बल्कि खुद रानी को भी बेहद पसंद आया। इसके बाद विगे ले ब्रुन को अकादेमी रॉयाल की सदस्यता मिली और राज परिवार से लगातार काम भी मिला।
रानी की और अन्य पोट्रेट देखने के लिए यह आर्टिकल देखें
आपको याद है की मार्च का महीना महिला इतिहास का महीना है, इस मौके पर हमारी कोशिश है, और भी महिला चित्रकारो को पेश करने की :)