फर्घाना नहर by El Lissitzky - 1940 फर्घाना नहर by El Lissitzky - 1940

फर्घाना नहर

जर्नल, कागज़ पर मुद्रित •
  • El Lissitzky - November 23, 1890 - December 30, 1941 El Lissitzky 1940

आज हम प्रदर्शनी "रेड स्टार ओवर रशिया: ए रिवोल्युशन इन विज़ुअल कल्चर 1905 – 55 " (रूस के उपर लाल सितारा: दृश्य संस्कृति में एक क्रांति १९०५-५५) से एक और चित्र आपके लिए लाए हैं जो कि अभी कुछ समय पहले ही लंदन में टेटे मॉर्डर्न में दर्शाया गया था (नवंबर 2017 – फरवरी 2018)। जर्नल, कागज़ पर मुद्रित था। 

यूएसएसाआर इन कंस्ट्रक्शन (सोवियत संघ में निर्माण) एक पत्रिका थी जो हर माह मॉस्को से १९३० से १९४१ तक प्रकाशित होती थी जिसकी रचना सोवियत नागरिकों को देश में बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण कार्यों के बारे में बताने और सोवियत संघ को एक अग्रणी औद्योगिक शक्ति के रूप में प्रदर्शित करने के लिए की गई थी। सोवियत कर्मचारियों को नायकों के जैसे मुस्कुराते हुए और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से हो रहे बदलाओं से स्फूर्तिवान और दृढ़ होते हुए दिखाया गया था। उस समय के कई प्रमुख आलेख रचनाकार (ग्राफ़िक डिज़ायनर), छायाचित्रकार और कलाकार मुखपृष्ठ की संरचना के जिम्मेदार थे। उस समय के कई प्रमुख आलेख रचनाकार (ग्राफ़िक डिज़ायनर), छायाचित्रकार और कलाकार मुख्य पृष्ठ की संरचना के जिम्मेदार थे। १९४० के इस मुखपृष्ठ जिसकी संरचना एल लिस्सित्स्की और उनकी पत्नी सोफ़ी लिस्सित्स्की-कुपर्स ने मैक्स एल्पर्ट के छायाचित्र की सहायता से किया था १६० ००० उज़्बेक और ताज़िक खेतिहर मजदूरों में से एक को दर्शाता है जो अपने काम के उस उपकरण को दिखा रहा है जिसकी सहायता से नहर को बनाने के लिए संक्लपित है जो फर्घाना घाटी के सूत के खेतों की सिंचाई का काम करेगी। यह उद्यम स्टैलिन के रूस में साम्यवाद के अंतर्गत औद्योगिकरण और खेती के सामूहीकरण के प्रयास को दर्शाता है। मुखपृष्ठ इमानदारी से किये गए कठिन कार्यों से मिलने वाले नतीजों का एक सकारात्मक संदेश देता है साथ ही स्टैलिनराज के गुणों को भी दिखाता है। सिंचाई के पानी की अधिक उपलब्धता होने से सूत की फसल दोगुनी हो गई थी।

कल मिलते हैं आपसे! 

आज हमारी डेलीआर्ट पत्रिका में आप अंग्रेजी में पढें:  "कला में वो काम जो अब मौजूद नहीं है (कम से कम दिखता तो नहीं)"