डॉग लाइंग इन द सनो by Franz Marc - सी ए. 1911 - 62.5 x105 से मी डॉग लाइंग इन द सनो by Franz Marc - सी ए. 1911 - 62.5 x105 से मी

डॉग लाइंग इन द सनो

तेल के रंगों से केनवस पर बना चित्र • 62.5 x105 से मी
  • Franz Marc - February 8, 1880 - March 4, 1916 Franz Marc सी ए. 1911

अगले तीन रविवार हम आपके लिए कुछ ऐसी उत्तम कृतियां प्रस्तुत कर रहे हैं, Städel Museum के शानदार संग्रह से हैं। प्रस्तुति का आनंद लें!

फ्रांज़ मार्क को युवावस्था में दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र में बहुत रुचि थी। उन्होंने कला शास्त्र का अध्धयन तो किया, लेकिन वह सदैव उसे आध्यात्मिकता से जोड़ने के प्रयास में रहते थे। मार्क का मानना था कि मनुष्यों की तुलना में, पशु ईश्वर के अधिक करीब होते हैं। वह पशुओं को अधिक मौलिक, आत्मा के शुद्ध, और फलस्वरूप, अधिक सुंदर मानते थे। इन मान्यताओं पर ही आधारित ,जो हम यहां इस चित्र में देख रहे हैं, वह मात्र एक बर्फ में लेटा हुआ कुत्ता ही दर्शित नहीं करता है। यह कुत्ता ईश्वर का एक जीव है, जो प्रकृति के साथ एक है; चित्र में दोनों की एकता चित्रित है।

मार्क के रंगों का चुनाव उनके विशिष्ट स्वभाव और सिद्धांतों को दर्शाता है। इस चित्र को बनाते समय उन्होंने प्रकाश और पूरक रंगों के प्रिस्मैटिक रिफ्रैकशन के साथ एक्सपेरिमेंट किया। साथ में अपना एक रंग सिद्धांत भी प्रस्तुत किया: "नीला रंग पुरुषार्थ का प्रतीक: सख्त एवं बौद्धिक है। पीला रंग स्त्री प्रतीक सिद्धांत है - कोमल, प्रसन्नचित्त और कामुक [...]" जो उनके समकालीनों को बेतरतीब, जंगली सोच लग रही थी, वास्तव में वह बुनियादी विषयों और चित्रकारी के साधनो पर गंभीर और निरंतर चिंतन से उभरी थी। इस कलाकृति में कलाकार ने क्यूबिस्ट शैली का प्रयोग किया है, जो उस समय के कुछ कलाकारों में प्रचलित थी। उद्धरण के लिए, कुत्ता कोणीय, दो-आयामी सतहों में बना है, लेकिन मार्क ने उसके प्राकृतिक आकार और एकसामान परिप्रेक्ष्य को बरकरार रखा है। यह पहली पेंटिंग्स में से एक है, जो उनके विश्व प्रसिद्ध अभिव्यक्ति डेर बलाउ रेइटर के घेरे के संबंध में है।

हमने हाल में ही DailyArt में Städel Museum से एक और प्रसिद्ध कलाकृति दर्शाई थी - "Idealised Portrait of a Lady (Portrait of Simonetta Vespucci as a Nymph)", जिसे आप यहां देख सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप इस महिला की कहानी जानना चाहते हैं, तो DailyArt Magazine में यह लेख पढ़ें "Simonetta Vespucci - The Top Model of Renaissance"