गुइडो कैन्याची के प्रारंभिक जीवन और शिक्षा के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अपने जीवनकाल में वे अपनी चित्रकृतियों में नाटकीयता और सौम्यता के अनोखे संतुलन के लिए प्रसिद्ध थे।
एक समृद्ध फ़र व्यापारी के पुत्र होने के कारण उन्हें अपने प्रारंभिक वृत्ति के दौरान किसी समय रोम की यात्रा करने का अवसर मिला, और उन्होंने बोलोन्या में भी अध्ययन किया। बाद में वे वेनिस में रहे और वहीं कार्य किया, तथा अपने वृत्ति का अंतिम चरण विएना में लियोपोल्ड १ के दरबार की सेवा में बिताया।
"गोलायथ का सर पकडे हुए डेविड ", जिसे कैन्याची ने वेनिस में रहते समय चित्रित किया, उस क्षण को दर्शाती है जब बाल नायक डेविड अपने विशालकाय शत्रु गोलायथ का वध कर चुका है। बाइबिल के ऐसे नाटकीय और तो और भयानक प्रसंग भावनाओं से ओत-प्रोत बरोक काल में अत्यंत प्रसिद्ध थे, विशेषकर पुनर्जागरण काल(रेनेसोन्स) की शांत और सौम्य "माता मरियम और शिशु यीशु" तथा "उद्घोषणा" जैसी चित्रावलियों के विपरीत थे।
प्रकाश और छाया का नाटकीय प्रयोग बरोक के महान चित्रकार कारावाज्जो को याद करता है, किंतु डेविड के चित्रण में कैन्याची ने गरिमा और कोमलता की भावना को भी बनाए रखा है।
द कोलंबिया म्यूजियम ऑफ़ आर्ट कलेक्शन।
इस चित्र को २२ जुलाई २०१८ तक सिनसिनाटी आर्ट म्यूज़ियम में आयोजित प्रदर्शनी "कैन्याची: सौंदर्य और मृत्यु का चित्रण" में देखा जा सकता था।
काश, मुझे इसे देखने का अवसर मिले ! :)