स्नान के बाद by Edgar Degas - लगभग १८९५ - ३३.१३ x ३०.५ ईंच स्नान के बाद by Edgar Degas - लगभग १८९५ - ३३.१३ x ३०.५ ईंच

स्नान के बाद

कागज पर पेस्टल • ३३.१३ x ३०.५ ईंच
  • Edgar Degas - 19 July 1834 - 27 September 1917 Edgar Degas लगभग १८९५

एडगर डेगस को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो इस दिन १८३४ में पैदा हुए थे!:)

डेगास की कला का काम खुद को संवारने वाली महिलाओं की छवियों से भरा हुआ है। किसी पुरुष दर्शको के न होने के कारण उनकी नग्न मानव आकृति संकोच - रहित मुद्रा और भाव में निहित या देखी गई। डेगस को स्नैपशॉट द्वारा  फूहड़ मुद्राओं की तस्वीर लेना पसंद थी, और इनसे महिलाओं की निजी दुनिया के बारे में उनके दृष्टिकोण की जानकारी मिली। स्नान के बाद में, एक स्त्री अपने टब से बाहर निकलती है और तौलिए के साथ इंतजार कर रही नौकरानी की ओर आती है। अपने बाएं पैर का संतुलन बनाते हुए, स्नान करने वाली स्नान के बाद बाहर निकलते ही, उसकी बाईं बाँह को एक कुर्सी पर रखकर खुद को स्थिर कर लेती है। दृश्य की आत्मीयता को इसकी संरचना, सरल व्यवस्था से बल मिलता है - एक टब, कुर्सियों की एक जोड़ी, एक स्क्रीन, और कुछ कपड़े - जिसे नारंगी , गुलाबी, और सोने में वैभवशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है और तीव्र नीले से पृथक किया गया है, जो आकृति के आसपास सुंदर चित्रमयकन्दरा के प्रवेशद्वार के समान लगती है। 

हम आज की तस्वीर के लिए वाशिंगटन डी.सी. में फिलिप्स संग्रह को धन्यवाद करते हैं। <3 

डेगस एक प्रसिद्ध चित्रकार थे लेकिन शायद ही कोई जानता हो कि वह एक कला संग्रहकर्ता भी थे। आप यहां इसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रिय उपयोगकर्ताओं: हमारा DailyArt को नई भाषाओं: चीनी, पुर्तगाली, स्पेनिश, फ्रेंच, तुर्की और इतालवी में अनुवाद करने का सपना है। ऐसा करने के लिए हमें ऐप को नवीनतम बनाना होगा और कुछ नए सॉफ्टवेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना होगा। हमें $ १०, ००० की आवश्यकता है - यदि आप हमारी सहायता करना चाहते हैं तो आप यहाँ दान कर सकते हैं :) धन्यवाद <3