पोंटोयेज़ में कुलोयव्र पर स्थित एक चक्की by Paul Cézanne - 1881 - 73.5 x 91.5 से.मी. पोंटोयेज़ में कुलोयव्र पर स्थित एक चक्की by Paul Cézanne - 1881 - 73.5 x 91.5 से.मी.

पोंटोयेज़ में कुलोयव्र पर स्थित एक चक्की

कैनवास पर तेल • 73.5 x 91.5 से.मी.

  • Paul Cézanne - January 19, 1839 - October 22, 1906 Paul Cézanne

    1881

जब बर्लिन के नेशनलगैलरी ने इस कृति को खरीदा तब सेज़ान की कला बेहद विवादग्रस्त थी: इसके दो साल पहले फ्रांस सरकार ने कैलेबोट डोनेशन के चलते उनकी दो कृतियों को स्वीकारा, परंतु तीन अन्य कृतियों को ठुकरा दिया। 

सेज़ान लंबे समय तक अपने जन्मस्थान एक्स-एन-प्रोवॉन्स और पेरिस के बीच सफ़र करते रहे, साथ ही वह इल-दे-फ्रांस के अन्य कई नगर में भी ठहरे। कैमिल पिसारो, पेरिस के पश्चिमोत्तर में स्थित पोंटोयेज़ में रहते थे। सेज़ान कई बार वहाँ उनसे मिलने जाते थे (पहली बार 1872 में और आखरी बार 1881 में मई और अक्टूबर के बीच ) और दोनों के सहयोग ने सेज़ान को प्रकाश और प्रभाववाद रंगों की दिशा में प्रोत्साहित किया: उन्होंने बाद में कहा कि "शायद हम सभी की कला पिसारो से प्रेरित है"। उम्र में बड़े पिसारो ने उनको स्पष्टता और स्थिरता की ओर प्रेरित किया, जो उनके इस मिल यानी चक्की के दृश्य में साफ़ झलकती है। सेज़ान ने इस चित्र को बेहद सटीकता से बनाया है, परंतु फिर भी उसमे एक शांत और संतुलित एहसास अटल रहता है, जो विशेष सटीकता के बावजूद, इस रूपांकन में हासिल हुए हैं; पुराने चित्रों से यह साफ़ हो जाता हैं कि यह रू दे दु पों पर स्तिथ मौलिन दे एतोने को दर्शाता है, जो उस क्षेत्र में उन कई चक्कियों में से एक थी, जिनकी आजीविका पूरी तरह अनाज के व्यापार पर टिकी थी। पृष्ठभूमि में चित्रित सफेद घर इस चित्र में एक शांत भाव उत्पन्न करते हैं, साथ ही एक खास ज्यामितीय व्यवस्था पूरे कैनवास को अपने घेरे में ले लेती है। पूरी रचना में एक दूसरे को काटती हुई क्षैतिज एवं अधोलंब रेखाएँ दिखाई देती हैं। 

रुकावटों के बावजूद यह रेखाएँ पहली नज़र में समानांतर लगती हैं; परंतु ध्यान से देखने पर चित्र के निचले हिस्से यानी अग्रभूमि में यह रेखाएँ धीरे-धीरे तिरछी होकर विकर्ण हो जाति हैं। इस चित्र में हरे रंग के विभिन्न प्रकार से लेकर आसमानी नीला और गेरू रंग दिखाई देते हैं। सेज़ान ने हर ब्रश स्ट्रोक को अलग रखा है (चाहे वह सीधे और छोटे हों या टेढ़े या फिर घुँघराले)। इस वजह से रंग पूरी तरह कैनवास की सतह को ढक नहीं पाते, और इस प्रकार इस चित्र में इसकी फिकी, अमूर्त गुणवत्ता समाविष्ट हो जाति है। 

हम यह मास्टरपीस आल्ट नेशनलगैलरी की बदोलत पेश कर रहे हैं, जहाँ 27 सितंबर 2026 तक आप इसे कैसिरर एंड द ब्रेकथ्रू ऑफ़ इंप्रेशनिज़्म  प्रदर्शनी में देख सकते हैं। पॉल कैसिरर सबसे प्रसिद्ध कला विक्रेताओं में से एक हैं। अगर आप बर्लिन में हैं तो इसे ज़रूर देखें!

पुनश्च - इन 10 कृतियों के ज़रिए पॉल सेज़ान को और करीबी से देखें!

पुनः पुनश्च - हमारे 2027 कैलेंडर अब प्री-सेल के लिए उपलब्ध हैं, जिनपर सीमित संख्या में 25% छूट भी है। ज़्यादा देर ने करें! :)