एक धागे से खेलती हुई सफ़ेद बिल्ली by Hiroshige II - १८६३ - २१.३ × २६.७ सेमी. एक धागे से खेलती हुई सफ़ेद बिल्ली by Hiroshige II - १८६३ - २१.३ × २६.७ सेमी.

एक धागे से खेलती हुई सफ़ेद बिल्ली

वुडब्लॉक प्रिंट (निशिकी-ए); काग़ज़ पे रंग एवं स्याही • २१.३ × २६.७ सेमी.

  • Hiroshige II - 1826 - 17 September 1869 Hiroshige II

    १८६३

पंखे का यह अनोखा प्रिंट डिज़ाइन हिरोशिगे द्वितीय ने बनाया है जिन्होंने अपने अत्यंत सफल गुरु की शैली का अनुसरण किया। यह प्रिंट हालाँकि हिरोशिगे द्वितीय की स्वयं की अनुपम पद्धति को दर्शाता है। यह कलाकार के एक घरेलु बिल्ली के सूक्ष्म अवलोकन को दिखाता है, जिसे कि एक सुस्पष्ट एवं अल्पतम तरीके से चित्रित किया गया है। यह प्यारी एवं गोलमोल सी सफेद पूंछ कटी बिल्ली एक नीले घागे को चबा रही है। अपनी पिछली टांगों को ज़मीन से चिपका कर, वह झपट्टा मारने को तैयार लग रही है।

इस बिल्ली को देखकर मुझे मार्लोन बिल्ली (पोलिश में: कोट पिम्पा) की याद आ गयी जो कि अभी मेरे कंप्यूटर चार्जर की तार को मारना चाह रही है। खैर, बिल्लियां कभी नहीं बदलेंगी। सिर्फ धागों के रूप बदलेंगे।

डेलीआर्ट की टीम के पास बिल्लियां हैं जैसे कई महान कलाकारों के पास थीं! प्रसिद्ध कलाकारों एवं उनकी बिल्लियों से यहाँ मिलिए!