एल ताजिन: गेंद का खेल by Unknown Artist - सम्भवतः ६०० ईसा पूर्व - - एल ताजिन: गेंद का खेल by Unknown Artist - सम्भवतः ६०० ईसा पूर्व - -

एल ताजिन: गेंद का खेल

पत्थर • -

  • Unknown Artist Unknown Artist

    सम्भवतः ६०० ईसा पूर्व

एल ताजिन, मेसोअमेरिका के सबसे पूर्व-हिस्पैनिक पूर्वी शहरों में से था जिसकी वजह थी उसका टीओटीहुआकान जैसे महान शहर से संपर्क एवं विभिन्न प्रकार के गेंद के खेलों की मौजूदगी। एल ताजिन, पापंतला डे ओलार्ते  की मौजूदा नगरपालिका में स्थित है, यह ताकिलसुकुत थीम पार्क के निकट है जहाँ हर  साल टोटोनाका सांस्कृतिक कार्यक्रम कुंब्रे ताजिन आयोजित किया जाता है।

यह विशिष्ट तत्व, गेंद का खेल, निश्चित रूप से मेसोअमेरिकी सभ्यताओं में केंद्रीय रहा है। इन परिदृश्यों में रीति-रिवाज़ निभाए जाते थे जिनमे समय प्रमुख भूमिका में होता था। मेक्सिको सिटी स्थित राष्ट्रीय मानव-विज्ञान संग्रहालय (National Museum of Anthropology) में इस पैनल का एक शानदार नमूना है। गल्फ कोस्ट कमरे के ग्रीन एरिया में हमें गल्फ सभ्यताओं के विभिन्न तत्त्व वास्तविक आकार में मिलते हैं ताकि हम उनके नज़दीक जा सकें।

उत्तरी गेंद के खेल के वर्णन में तराशे हुए चौड़े पैनल में उभरी हुई नक्काशी की श्रृंखला को देखना संभव है। आम तौर पर पंखों से आच्छादित परिधान वाले किरदार सर्पों से घिरे हुए दिखते हैं, अधिकाँश रूप से वे भी द्विशीर्षि एवं परों से आच्छादित होते हैं।

यहाँ दो पैनलों की उभरी हुई नक्काशी की सराहना करके इस गेंद के खेल के छोटे से हिस्से का दौरा करना संभव है। उनमे से एक में समुद्र के तल में सुस्ताते ताजिन भगवान को देखना संभव है, जैसा कि बिजली के ईश्वर की टोटोनाक किवदंती में इसे पहचाना गया है जिसे शांत करने के लिए एवं इन स्थानों में प्राकृतिक आपदाओं को टालने के लिए महासागर में रखा गया था।

-अनाएल गोंज़ालेज़

उपलेख- आप शायद माराजोआरा सभ्यता में भी रूचि रखते हों।