बच्चों के खेल by Pieter Bruegel the Elder - १५६० - ११८ x १६१ से. मी. बच्चों के खेल by Pieter Bruegel the Elder - १५६० - ११८ x १६१ से. मी.

बच्चों के खेल

पट्टिका पर तैलचित्र • ११८ x १६१ से. मी.
  • Pieter Bruegel the Elder - c. 1525 - September 9, 1569 Pieter Bruegel the Elder १५६०

आज की कृति हम विएना के कुन्स्टहिस्टोरीशेस संग्रहालय की बदौलत पेश करते हैं, जहाँ आप जनवरी १३ तक ज्येष्ठ पीटर ब्रुगल के काम को दर्शाने वाली विश्व की सर्वप्रथम प्रमुख प्रबंध प्रदर्शनी देख सकते हैं। यह इस दशक की सबसे महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों में से एक है। लुफ्त उठाएं!

विहंगम नज़रिये से - इतनी बहुसंख्यक आकृतियों को स्पष्टता से भीतर भरने का ब्रुगल के पास एकमात्र उपाय -  दर्शक नीचे की ओर एक चौढ़ी चौक देखता है, जिसमें एक कोने से दुसरे तक ग्रामीण से शहरी अवस्था का संक्रमण है। दायनी ओर, दृश्य मध्य परिप्रक्ष्य में रची एक लम्बी गली पर खुलता है जो शहर के मुख्य स्थान के रस्ते जाती है, जहाँ एक गिरजाघर या नगर-भवन की मीनार आसमान को चूम रही है। चौक के किनारे, शहर की तरफ कँगूरो का ताज पहनी हुई ईमारत, एक धारा के साथ चलते तोरण पथ पर खुलती है। बायें किनारे में, क्षितिज पर एक सुखद ग्राम नज़र आता है। बच्चें (२३० से अधिक) ८३ विभिन्न खेलों में व्यस्त हैं। पूरा शहर ही मानो जैसे उनका है। ब्रुगल प्रेक्षक को अपने ज़माने के बच्चों के खेलों का विश्वकोशी दृश्य प्रदान करते हैं। आकृतियों और दृश्यों का नन्हापन सारे खेलों की पहचान करना चाहने वाले दर्शक को मजबूर करता है कि वह चित्र के हर विशिष्ट भाग का धीमे और ध्यान से अध्ययन करे - एक मनोरंजक विहार। कुछ आधुनिक विद्वान इस मानवतावाद-केंद्रित, साधारण व्याख्या को नकारते हैं; तथापि बच्चो की यह प्रकटतः व्यर्थ गतिविधियाँ (कदाचित गलती से) मनुष्य के अर्थहीन और मूर्खतापूर्ण व्यव्हार का दृष्टान्त मानी गयी हैं

अगर आप प्रदर्शनी के विषय में और जानकारी चाहते हैं, आप उसकी बेमिसाल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

और यदि आप हमारी दृष्टि से इस प्रदर्शनी का अनुभव करना चाहते हैं, तो हमारे इंस्टाग्राम पर जाएँ और हमारी इंस्टेस्टोरी देखें। :)