स्वप्न by Franz Marc -   १९१२  -   १३५.५ x १००.५ सेमि   स्वप्न by Franz Marc -   १९१२  -   १३५.५ x १००.५ सेमि

स्वप्न

कैनवास पर तैलिये • १३५.५ x १००.५ सेमि
  • Franz Marc - February 8, 1880 - March 4, 1916 Franz Marc १९१२

इस कृति में फ्रांज़ मार्क ने इतालियन फुटुरिस्ट और फ्रेंच क्यूबिस्ट सिद्धांतों का मिश्रण प्रस्तुत किया है I अग्रभूमि में स्थित नारी की आकृति से बाहर निकलती गतिशील रेखाओं पर इस कृति की संरचना आधारित है; नग्न और सुप्त, वह मानव जगत और पशु जगत में सामंजस्य का प्रतीक बन गयी है I उनके चित्रों में रंगों के प्रतीकात्मक अर्थ होते हैं, उदहारण के लिए नीला पुरुषत्व और बौद्धिकता को दर्शाता है जबकि पीला नारीत्व और सौहार्द का प्रतीक है I पूरा दृश्य नारी आकृति का स्वप्न प्रतीत होता है I बायीं तरफ बिल्ली जैसा पशु मुझे बहुत पसंद है I फ्रांज़ मार्क के रंग बिरंगे कृतियों को डेलीआर्ट पत्रिका में यहाँ देखे I इस कलाकार की कहानी पढ़े !