पोम्पीयन फ्रेस्को: सी ड्रैगन by Unknown Artist - पहली शताब्दी   - 148cm x 51cm पोम्पीयन फ्रेस्को: सी ड्रैगन by Unknown Artist - पहली शताब्दी   - 148cm x 51cm

पोम्पीयन फ्रेस्को: सी ड्रैगन

फ्रेस्को • 148cm x 51cm
  • Unknown Artist Unknown Artist पहली शताब्दी

2 सितंबर 2018 को ब्राजील के राष्ट्रीय संग्रहालय को तबाह करने वाली विनाशकारी आग को कई हफ्ते हो चुके हैं। यह संभव है कि हम कभी भी पूरी तरह से नहीं जान पाएंगे कि हमने आग में क्या क्या खोया है, लेकिन हमारे पास  जानकारी है कि पोम्पीयन फ्रेस्को नष्ट होने वालों में एक है। 

यह बलखाती समुद्री ड्रैगन, डॉल्फ़िन के साथ, आइसिस के मंदिर (जिसे एक्सेलसिस्टेरियन भी कहा जाता है), को उस कमरे की निचली दीवारों पर सजाया गया, जिसमें देवी के उपासक मिलते थे। यह 148cm x 51cm की माप वाला दिवार का भाग पहली शताब्दी के है | यह चौथा या "जटिल" शैली का एक सुंदर उदाहरण था, जो पौराणिक, शैली और आम जिंदगी की विषयों का एक जीवंत मिश्रण था। इस शैली ने भ्रमकारी तकनीकों के साथ अलंकारिकता को पनपने की अनुमति दी। यह एक सजावटी शैली है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक और निजी भवनों में दीवार पर चित्र दीर्घाओं को बनाना है। यह पोम्पेइयन दर्शकों के लिए आधुनिक और बोल्ड रहा होगा! 16 वीं शताब्दी में पोम्पेई की खोज के बाद इस तरह की कई चीज़ें मिली हैं जैसे राख के नीचे यह- और उन्हें खतरे में भी डाला क्योंकि फ्रेस्को पिगमेंट-ऑन-डंप-प्लास्टर तकनीक बेहद नाजुक है और हवा के संपर्क में आने पर भी ग्रस्त होती हैं। एक समान आकार के पैनल के साथ, जिसमें डॉल्फ़िन के साथ एक घोड़ा / समुद्री साँप का चित्र भी दिखाया गया था, इस फ्रेस्को को मंदिर के खंडहर से हटा दिया गया और ब्राजील के संग्रहालय को दान कर दिया गया। यह दोनों, जो वहां एक साथ प्रदर्शित थी, अब नष्ट हो गईं हैं- पहले आग ने उनका संरक्षण किया, फिर उसी आग ने उनको भस्म कर दिया | 

- एंजेला गन