होनफ्लेयर में चांदनी by Henri-Charles Guérard - सम्भवतः १८९० - ३०.२ x ८४.५ से.मी. होनफ्लेयर में चांदनी by Henri-Charles Guérard - सम्भवतः १८९० - ३०.२ x ८४.५ से.मी.

होनफ्लेयर में चांदनी

कैनवास पे तेल • ३०.२ x ८४.५ से.मी.
  • Henri-Charles Guérard - April 28, 1846 - March 25, 1897 Henri-Charles Guérard सम्भवतः १८९०

दोस्तों, आज ब्लैक फ्राइडे है - और आज आप हमारे ऐप्प का प्रो वर्ज़न $१।९९ में खरीद सकते हैं (जिसकी कीमत सामान्यतः $५।९९ होती है)। नीचे दिए गए "प्रो पे अपग्रेड करें" बटन पे टैप करें ;) मज़े कीजिये!

ये बहुत ही कम लोग जानते हैं की १९वीं शताब्दी में रेम्ब्रांट कई फ्रांसीसी अग्रगामी कलाकारों के आदर्श थे  जिनमे इम्प्रेशनिस्ट एवं पोस्ट-इम्प्रेशनिस्ट शामिल थे। एडूअर्ड माने, एडगर देगास, ऑडीलों रेडों एवं थिओडोर रूसो जैसे महान नाम रेम्ब्रांट एवं उनकी कृतियों को अपने उदहारण के रूप में लेते थे। उनके लिए वो अकादमिक विरोधी कल्ट शख्सियत थे, एक ऐसा कलाकार जिसने अकादमिक नियमों को नज़रअंदाज़ किया एवं अपने इर्द-गिर्द की दुनिया को निर्भीक तात्कालिकता के साथ ग्रहण किया। रेम्ब्रांट की तर्ज़ पर कई फ्रांसीसी कलाकारों ने एचिंग शुरू की एवं इस कला रूप का पुनरुत्थान हुआ।

६ जनवरी, २०१९ तक आप 'रेम्ब्रांट हाउस म्यूजियम' (The Rembrandt House Museum) में आप यह प्रदर्शनी 'पेरिस में रेम्ब्रांट: माने, मेरयों, देगास एवं एचिंग की पुनर्प्राप्ति (१८३०-९०)' देख सकते हैं। आप वहां आज का मास्टरपीस देख सकते हैं :)

होनफ्लेयर, नोर्मंडी का एक बंदरगाह, कई इम्प्रेशनिस्ट्स के लिए प्रचलित स्थान था। उन्होंने होनफ्लेयर स्कूल की स्थापना की जिसके सदस्यों में माने एवं जेरार्ड शामिल थे। जेरार्ड ने माने को एच करना सिखाया था। इसके विपरीत, माने के बंदरगाहों के पेंटेड चित्र, जेरार्ड की इस कृति के लिए प्रेरणा के स्त्रोत थे।

इस चांदनी से उज्जवल दृश्य में रात्रिकालीन वातावरण को पकड़ने के लिए जेरार्ड एक दबे हुए पैलेट का निपुणता से उपयोग करते हैं। उन्होंने कृति को अधिकांशतः एक स्केच की तरह बनाया है। जेरार्ड इसी स्पष्ट शैली में एच करना चाहते थे।

एम्स्टर्डम में रेम्ब्रांट हाउस देखने की कम से कम वजहें हैं।