ब्लैक कैट by Min Zhen - 18 वीं सदी - 78.5 x 38.5 cm ब्लैक कैट by Min Zhen - 18 वीं सदी - 78.5 x 38.5 cm

ब्लैक कैट

हैंगिंग स्क्रॉल; इंक आन पेपर • 78.5 x 38.5 cm
  • Min Zhen - 1730 - ? Min Zhen 18 वीं सदी

आज के चित्र के बारे में कोई भी जानकारी हासिल करना बहुत मुश्किल था लेकिन जब मैंने इसे पहली बार देखा तो मैं इसका विरोध नहीं कर पाया। एक अचंभित कर देने वाली मुस्कान और विकसित पंजे के साथ इस मोटी काली बिल्ली ने मेरा दिल चुरा लिया। और वह मेरी बिल्ली, पिंपेक की तरह भी दिखता है।

मिन झेन एक चीनी चित्रकार और सील कार्वर था जो ननचांग, ​​जियांग्सी में पैदा हुआ था, जिसने अपना अधिकांश जीवन हुबेई में बिताया था। उन्हें मानव चित्रों को चित्रित करने और कभी-कभी उंगली से चित्र करने के लिए जाना जाता था। वह कम उम्र में अनाथ हो गए थे और कभी-कभी यंग्ज़हौ के आठ एक्सेन्ट्रिक्स से जोड़े जाते हैं, जो 18 वीं शताब्दी में सक्रिय आठ चीनी चित्रकारों के एक समूह का नाम है जो किंग राजवंश में रूढ़िवादी विचारों को खारिज कर  भाववाहक और व्यक्तिवादी शैली का उपयोग करते थे |

 यह बिल्ली बहुत व्यक्तिवादी है !

कल मिलते हैं। :)

अनुलेख: ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्हें बिल्ली-प्रेमी कहा जा सकता है, लेकिन केवल एक को ही बिल्लियों का मास्टर कहा जा सकता है - लियोनार्ड त्सुगहरु फौजीता!