नॉरमण्डी में बहार by Mary Fairchild MacMonnies Low - १९०१ - ९७.७९ x १६१.६१ से. मी. नॉरमण्डी में बहार by Mary Fairchild MacMonnies Low - १९०१ - ९७.७९ x १६१.६१ से. मी.

नॉरमण्डी में बहार

किरमिच पर तैलचित्र • ९७.७९ x १६१.६१ से. मी.
  • Mary Fairchild MacMonnies Low - 1858 - 1946 Mary Fairchild MacMonnies Low १९०१

आज का चित्र हम यूनियन लीग क्लब शिकागो की बदौलत पेश करते हैं - कितना बेहतरीन है उनका संग्रह!

मैरी फेयरचाइल्ड मैकमौनीज़ लो प्रभाववाद की दूसरी पीढ़ी की एक उत्कृष्ट अमरीकी कलाकार थी। जैसा कि इस यूनियन लीग क्लब शिकागो के चित्र में प्रत्यक्ष है, उन्होंने फ्रांसीसी प्रभाववादी उस्ताद, क्लाउड मोने के शैलीगत नियमों में प्रवीणता हासिल कर ली थी। एक विद्रोही युवती, उन्होंने तकाज़ा किया था कि संत लूई कला विद्यालय में छात्राओं को नग्न नर प्रतिरूप का अध्ययन करने की अनुमति मिले। मैकमौनीज़ लो ने इस घने बगीचे के अपने प्रतिपादन में इच्छाधारी ख़यालों को नहीं बुना; किसी भी योग्य प्रभाववादी के समान वे आसमां - तले चित्रकारी किया करती थी, किसी विशेष क्षण में सूरज की किरणों और परिदृश्य पर उनकी परछाईओं को ईमानदारी से अपनी तस्वीर में कैद किये। उनका प्रस्तुतीकरण ज़्हीवर्णी में उनके असल बाग़ का है, एक पूर्व मठ के स्थल पर जहाँ वे अपने शिल्पकार पति फ्रेडरिक मैकमोनीज़ के साथ रहती थी। इस हरे भरे बगीचे में लगभग ग़ुम, आप उनकी दो नन्ही बेटियों को अपनी आया के साथ सैर करते देख सकते हैं।

- सैली मेट्ज़लर, पीएच.डी.

कला संग्रह निर्देशक, यूनियन लीग क्लब शिकागो

उपलेख - चार अन्य अविस्मरणीय प्रभाववादी महिलाओं के बारे में आप यहाँ पढ़ सकते हैं।