टर्की पाई के साथ स्टिल लाइफ by Pieter Claesz - १६२७ - ७५ x १३२ सेमी. टर्की पाई के साथ स्टिल लाइफ by Pieter Claesz - १६२७ - ७५ x १३२ सेमी.

टर्की पाई के साथ स्टिल लाइफ

कैनवास पे तेल • ७५ x १३२ सेमी.

  • Pieter Claesz - c. 1597 - January 1, 1660 Pieter Claesz

    १६२७

फ्लेमिश (बेल्जियम का रहने वाला) पेंटर पीटर क्लासेज़ सत्रहवीं शताब्दी के शुरुआत में उत्तरी नेदरलैंड को पलायन करने वाले कई कलाकारों में से एक थे। चित्रित मेज़ विलास की वस्तुओं के साथ एशियाई वस्तुओं से भरी पड़ी है। विशेष रूप से ध्यानाकर्षक हैं चीनी मिट्टी की थाली और नॉटिलस का खोल। यहाँ तक किअनपेक्षित वस्तुओं में भी एशिया की मौजूदगी अंतर्निहित है- उदहारण के लिए स्वादिष्ट पाई में जिसमे दालचीनी, काली मिर्च, लौंग और अदरक जैसी सामग्रियां हैं। चमकदार वाइन का जग, प्रतिबिम्ब का मास्टरपीस है। जग पर बनते प्रतिबिम्ब में हम न सिर्फ एक खिड़की और बिछे हुए टेबल का एक भाग देखते हैं अपितु चित्रफलक के पीछे पेंटर की धुंधली आकृति भी देख सकते हैं।

हमारे सभी अमरीकी दोस्तों को थैंक्सगिविंग की शुभकामनाएं! :)

यहाँ आप थैंक्सगिविंग से सम्बंधित ८ पेंटिंग्स देख सकते हैं जो कि आपका दिल पिघला देंगी <3