बेबल का  बुर्ज by Pieter Bruegel the Elder - c. 1563 - ‎114 × 155 cm बेबल का  बुर्ज by Pieter Bruegel the Elder - c. 1563 - ‎114 × 155 cm

बेबल का बुर्ज

पैनल पर ऑइल पेंट • ‎114 × 155 cm
  • Pieter Bruegel the Elder - c. 1525 - September 9, 1569 Pieter Bruegel the Elder c. 1563

जो चित्र आज आपके   समक्ष है उसके लिए हम   शुक्रगुज़ार है  विएना में स्तिथ  Kunsthistorisches Museum का जहाँ आप देख सकेंगे पीटर ब्रुएगेल - दा एल्डर पर  दुनिया का पहला विशेष निबंध।  पीटर ब्रुएगेल - दा एल्डर द्वारा कृत में से मौजूदा आधी कृतियां यहाँ प्रदर्शनी पर हैं।  कला प्रेमियों के लिए ये मौका बेहद नायाब है - परन्तु अगर आप विएना में नहीं मौजूद रह सकते तो आप ये सभी डेली आर्ट में अगले दो रविवार को देख सकते हैं।  पिछले रविवार को हमने एक और "बेबल का  बुर्ज" (विएना संस्करण )  प्रस्तुत किया था जो बेगल द्वारा ही बनाया गया था।  जी हाँ, इसके दो संस्करण हैं और आज हम इसका रॉटरडैम संस्करण देखने जा रहे हैं।  

हालांकि विएना और रॉटरडैम , दोनों ही संस्करणों का समायोजन मुख्यतः एक विषय पर प्रस्तुति है , परन्तु दोनों में काफी भिन्नताएं निहित हैं।  दोनों कृतियों के  पैमानों पर ही बहुत अंतर है , विएना संस्करण की सतह  ही रॉटरडैम संस्करण से तकरीबन चार गुना बड़ी है। दोनों कृतियों  पर भिन्न भिन्न दृष्टिकोण हैं : विएना संस्करण में सूर्य की रौशनी में  बुर्ज के अंदर का हिस्सा ऐसे प्रदर्शित है जैसे ऊपर से देखा जा रहा  है और रॉटरडैम संस्करण में क्षितिज काफी नीचे स्तिथ है।  विएना संस्करण के बाएं अग्रभाग में दर्शये गए लोग, जो अक्सर निमरोड व् उसके सहयोगी के रूप में पहचाने जाते है , रॉटरडैम संस्करण में ये चित्रित ही नहीं है। 

विएना संस्करण में बुर्ज का अन्तर्भाग एक विशाल प्राकृतिक चट्टान है जो की पूर्णतः इंसान द्वारा इस रूप में  परिवर्तित  किया गया है  , इसके विपरीत रॉटरडैम संस्करण में बुर्ज पूर्णतः इंसान द्वारा निर्मित दर्शाया गया है।  दोनों ही कृतियों में इस्तेमाल किये गए रंगों की व्यवस्था दोनों संस्करणों में निहित अंतरों को प्रत्यक्ष रूप से  उजागर करती है, जहाँ रॉटरडैम वाले बुर्ज को ईंटों द्वारा निर्मित दर्शाया गया है जिसमे गूढ़े व् घने रंगों का प्रयोग किया गया है जिसकी वजह से  माहौल में विरोधाभास व् घने तनाव का प्रभुत्व प्रतीत होता है।  रॉटरडैम संस्करण के दाएं तरफ बुर्ज को काले बादल की घनी परछायी में दर्शाया गया है, और दो स्तंभित सफ़ेद रंग के अंचल लाल ईंटों व् सफ़ेद चूने  के मिश्रण  के उभार के लिए उपयोगी क्षेत्र के  रूप में दर्शाया गया है ।  रॉटरडैम संस्करण में  अपने प्रतिरूप विएना संस्करण के मुक़ाबले में बुर्ज का निर्माण अपने समापन पर है, इसमें दर्शाया गया रैंप असल में ऊपर चढ़ने का रास्ता है जो चोटी पर जा कर मिलता है और ये बुर्ज की बाहरी परत की रचनात्मक अभिव्यक्ति है।  

रॉटरडैम संस्करण में बुर्ज ज़्यादा नियोजित रूप से दर्शाया गया है और मुख्य मेहराबों की संख्या, वर्ग और बनावट में काफी विस्तृत है।  

 

कल दोबारा मिलते हैं   :)