फूलदान के साथ फूल by Rachel Ruysch - १७००  - 79,5 x 60,2 cm फूलदान के साथ फूल by Rachel Ruysch - १७००  - 79,5 x 60,2 cm

फूलदान के साथ फूल

कैनवास पर तैलिये • 79,5 x 60,2 cm
  • Rachel Ruysch - 3 June 1664 - 12 October 1750 Rachel Ruysch १७००

यह गुलदस्ता मुरझा सा गया है I फूल सुख गए हैं और मुरझाने लगे हैं I मध्य में एक झुके हुए अफीम पोश्ते को काट दिया गया है, खIली हुई जगह गुलदस्ते को गहराई प्रदान करती है I रेचल रुइक को इस तरह के विपुल फूलों के स्थिर जीवन चित्रों में महारत हासिल थी I फूल-पौधों के लिए यह प्रेम उन्होंने अपने पिता, एम्स्टर्डम के प्रसिद्ध जीवविज्ञानी फ्रेडेरिक रुइक से विरासत में पायी थी I रेचल एक अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार थी और काफी परिपक्व उम्र तक उन्होंने चित्रकारी की I 

हम आज का चित्र हेग के मॉरित्शुइस के सौजन्य से प्रस्तुत करते हैं I  :)

अगर आप और महिला कलाकार  या फूल और प्रकृति में रूचि रखते हैं तो ये सब हमारे डेलीआर्ट २०२० के दीवार और डेस्क कैलेंडर में हैं जिसे आप हमारे ऑनलाइन दुकान पर देख सकते हैं :)

पि.एस. मुझे लगता है कला इतिहास में सबसे अधिक मशहूर फूल वन गोह के सूरजमुखी हैं I इस मशहूर चित्र के बारे में अपनी जानकारी यहाँ बढ़ाये !