आज़ादी का ऐलान by John Trumbull - १८१८ - 3.7 m × 5.5 m आज़ादी का ऐलान by John Trumbull - १८१८ - 3.7 m × 5.5 m

आज़ादी का ऐलान

• 3.7 m × 5.5 m
  • John Trumbull - June 6, 1756 - November 10, 1843 John Trumbull १८१८

यह चित्र अमेरिकी चित्रकला में महत्त्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि यह राष्ट्रीय इतहास के एक बड़े पल को दर्शाता है - 'स्वतंत्रता की घोषणा' का निर्माण। इस दस्तावेज़ पर १७७६ में १३ अमेरिकी कॉलोनियों (जो उस समय ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थी) के प्रतिनिधियों ने दस्तखत कर किंग जॉर्ज को भेजा, उन्हें यह सन्देश देते हुए कि वे  साम्राज्य से खुद को अलग कर रहे हैं। इस घोषणा ने अमेरिकी क्रान्ति की शुरुवात की, जिसके बाद अमेरिका के संयुक्त राज्यों की स्थापना हुई ।

कई लोग समझते हैं कि यह चित्र ४ जुलाई १७७६ के मशहूर प्रसंग को दर्शाता है, जब घोषणा पत्र पर दस्तखत किये गए थे, मगर यह सही नहीं है। असल में यहाँ कॉन्टिनेंटल कांग्रेस के सामने उनके रचे हुए घोषणा पत्र की प्रस्तुति दिखाई गयी है, जो तकरीबन एक हफ्ते पहले हुआ था। घोषणा पत्र के पांच रचयेता, जिनमें भविष्य राष्ट्रपति थॉमस जेफ़र्सन, राजनेता बेंजामिन फ्रेंक्लिन, एवं कांग्रेस अध्यक्ष जॉन हैनॉक शामिल हैं, यहाँ देखे जा सकते हैं। चित्रकार जॉन ट्रमबुल इन शख्सियतों से कई बार मिले, ताकि उनके चित्र परिशुद्ध तरीके से बना सकें। दिलचस्प बात यह है कि जो पल चित्र में दर्शाया गया है, उस समय सब प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे, लेकिन ट्रमबुल ने उनके योगदानों का आदर करने हेतु सब को दर्शना महत्त्वपूर्ण समझा ।

ट्रमबुल को उम्मीद थी कि उनके अमेरिकी क्रान्ति को दर्शाते हुए चित्र अमेरिका की ऐतहासिक चित्रकला में रूचि जागरूक करेंगे, जैसा कि यूरोप में होता आ रहा था। मगर अमेरिका में ऐतिहासकि चित्रकला कभी लोकप्रिय नहीं हो पायी। लेकिन ट्रमबुल को नए कैपिटल भवन को अलंकृत करने के लिए इस और कई और अमेरिकी क्रान्ति के चित्र बनाने के लिए कमीशन किया गया। इस चित्र का मूल, छोटा संस्करण येल विश्वविद्यालय की चित्रकला गैलरी में प्रदर्शित है।

- अलेक्सांद्रा काईली 

हमारे सभी अमेरिकी दर्शकों को ४ जुलाई कि शुभकामनाएं!

- डेली आर्ट टीम

अमेरिकी अंदाज़ में प्रकृति को समझने के लिए हडसन रिवर स्कूल के बारे में यहाँ पढ़ें!