कार्निवल का दृश्य  by Giovanni Domenico Tiepolo - 1756 - 109.3 x 80.7  सी.मी कार्निवल का दृश्य  by Giovanni Domenico Tiepolo - 1756 - 109.3 x 80.7  सी.मी

कार्निवल का दृश्य

कैनवास पर आयल रंग • 109.3 x 80.7 सी.मी
  • Giovanni Domenico Tiepolo - August 30, 1727 - March 3, 1804 Giovanni Domenico Tiepolo 1756

आज से वेनिस शहर में कार्निवल (एक प्रकार का त्यौहार) शुरू होता है! कार्निवल अपने विस्तृत मुखौटों के लिए विश्व-प्रसिद्ध है l ऐसा मना जाता है कि कार्निवल वेनिस गणराज्य की जीत के उपलक्ष में प्रारम्भ किया गया था, जो एक्विलिया के पैट्रिआर्क (कुलपिता), उलरिको डी ट्रेवेन के खिलाफ वर्ष 1162 में जीती गयी थी। इस जीत के सम्मान में, वेनिस के लोग हर्ष और उल्ल्हास से सैन मार्को चौक में इकट्ठा होने लगे। आभासी रूप से यह त्योहार उसी अवधि में शुरू हुआ था और पुनर्जागरण काल में आधिकारिक हो गया था। त्यौहार में अनैतिकता और मनोरंजन को प्रोत्साहित किया जाता था क्योंकि वेनिस शहर की प्रथा के अनुसार इससे लोगों को वर्त्तमान और भविष्य में आनेवाली कठनाइयों से निजात मिलता था l

आज हम जियोवानी डोमेनिको टाईपोलो द्वारा बनाया यह चित्र पेश कर रहें हैं जो रोकोको कालावधि के विशेषज्ञ थे। चित्र का भाव कार्लो गोल्डोनी के नाटकों से प्रेरित है और कॉमेडिया डैल आर्ट (इटली का हास्यप्रधान नाटक) के रूढ़ पत्रों जैसे पंटालोने और कोलोम्बिने को दर्शाता है l चित्र में सुन्दर पोशाखे और मुखोटे पहने हुए लोगों को विला के बगीचों में नृत्य करते हुए दर्शाया है। यह चित्र कार्निवल शैली से प्रेरित है, जिससे प्रभावित होकर अनेक यूरोपीय पर्यटक 18 वीं शताब्दी में वेनिस शहर की यात्रा करने पहुंचे l चित्र में टाइपोलो ने कार्निवाल के द्वारा वेनिस शहर के रीति-रिवाजों और वातावरण को दर्शया है: यह एक ऐसा समाज था जहाँ लोग अपनी पतनशीलता को छुपाने के लिए क्षणभंगुर दिखावे, मनोरंजन और मौज-मस्ती का सहारा लेते थे l

यदि आप वेनिस-वासियों के मनोरंजन के बारे में अधिक जानकारी चाहतें हैं तो यहाँ पढ़ सकतें हैं।